रियाद:सऊदी अरब में जब हैलोवीन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई तो इसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा होने लगा है। दरअसल, हाल में ही सऊदी अरब में हैलोवीन सेलिब्रेशन हुआ है जिसमें सऊदी नागरिकों ने अलग-अलग ड्रेस में सज कर राजधानी रियाद और कई जगहों में सेलिब्रेशन करते हुए दिखाई दिए है।
ऐसे में इस सेलिब्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस पर नाराजगी जताई है तो कुछ ने इसका समर्थन किया है। यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दी है।
क्या है पूरा मामला
सऊदी अरब में इस साल बहुत ही जोरो शोर से हैलोवीन सेलिब्रेट किया गया है। इसके लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के तरफ से भी कोई रोक नहीं थी। ऐसे में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई ऐसे लोगों को हैलोवीन सेलिब्रेट करते हुए देखा गया है।
शहर रियाद में कई लोगों को शैतानी लिबास पहने हुए घूमते देखा गया है। यही नहीं कई लोगों को सऊदी की पारंपरिक ड्रेस थ्रोब में भी भूतों के रूप में देखा गया है। कहा जा रहा है कि इस तरह के सेलिब्रेशन किसी एक इस्लामिक देश में पहली बार हुई है। ऐसे में लोगों ने इस पर सख्त नाराजगी भी जताई है।
सोशल मीडिया ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स
सऊदी अरब में हुए हैलोवीन सेलिब्रेशन की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे तो यूजर्स ने अगल-अगल रिएक्शन्स दिए है। कुछ लोगों ने इसके पक्ष में कमेंट करते हुए देखा है तो कुछ ने इसका विरोध किया है।
इस पर बोलते हुए एक यूजर ने कहा, 'मैंने देखा कि इस साल काफी संख्या में मुस्लिम लोग हैलोवीन मना रहे हैं। एक मुस्लिम होने के नाते हैलोवीन मनाने पर प्रतिबंध है, अल्लाह हम सबको माफ करे।'
एक और यूजर ने कहा कि अगर सऊदी अरब में हैलोवीन मनाया जा रहा है तो इसका मतलब यह हुआ कि कयामत अब दूर नहीं है। वहीं एक और यूजर को यह कहते हुए सुना गया कि हमारे पैगंबर के पारंपरिक पोशाक को शैतानी मास्क के साथ पहना जा रहा है, यह कोई मजाक की चीज नहीं है। वहीं कई यूजर्स इस सेलिब्रेशन के पक्ष में भी दिखे है।
क्या होता है हैलोवीन सेलिब्रेशन
हैलोवीन सेलिब्रेशन एक ऐसा सेलिब्रेशन जिसमें लोग शैतानों की तरह सज-धज कर पार्टी या प्रोग्राम में शामिल होते है। यह पश्चिमी देशों में बड़े ही जोर-शोर से मनाया जाता है, लेकिन किसी मुस्लिम देश में यह पहली बार हुआ है।