लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: तनाव के बीच ताइवान पहुंचे अमेरिका के ‘ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ’ के पूर्व अध्यक्ष माइकल मुलेन, चीन ने दी धमकी

By भाषा | Updated: March 1, 2022 19:11 IST

Russia Ukraine War: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को खारिज करते हुए कहा कि "अमेरिका के लिए ताइवान के प्रति अपने तथाकथित समर्थन का प्रदर्शन करने के वास्ते किसी को भी भेजना व्यर्थ” है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ताइवान पर अपना दावा करता है।चीन-अमेरिका रिश्तों को और गंभीर नुकसान से बचाया जा सके। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बुधवार को ताइवान पहुंचेंगे।

Russia Ukraine War: अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ताइवान पहुंचा, जो यहां चीन का खतरा बढ़ने की आशंका के बीच दोनों पक्षों के बीच संवाद को तेज करने का संकेत है। ‘ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ’ के पूर्व अध्यक्ष माइकल मुलेन पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह प्रतिनिमंडल दो दिन के दौरे के दौरान ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेगा। हवाई अड्डे पर मुलेन और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की आगवानी विदेश मंत्री जोसेफ वू ने की। वेन के दफ्तर ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिनिधिमंडल को नियुक्त किया है और इस यात्रा से विभिन्न क्षेत्रों में ताइवान-अमेरिका के बीच सहयोग के मुद्दों पर विचारों का गहरा आदान प्रदान हो सकेगा।

कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ताइवान को उम्मीद है कि दोनों पक्ष ताइवान-अमेरिकी रिश्तों की प्रगति जारी रखेंगे और संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता बनाए रखेंगे एवं संयुक्त रूप से वैश्विक शांति एवं समृद्धि में योगदान देते रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल के अलावा अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बुधवार को ताइवान पहुंचेंगे। केंद्रीय खुफिया एजेंसी के पूर्व अध्यक्ष पोम्पिओ भी वेन से मुलाकात करेंगे और शनिवार को यहां से रवाना होने से पहले एक मंच को संबोधित करेगे।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘पूर्व विदेश मंत्री पोम्पिओ की यात्रा ताइवान के लिए अमेरिका के मजबूत सहयोग के प्रति उसके पूर्ण द्विदलीय सहयोग को दर्शाती है।’’ यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद स्वशासित लोकतंत्र ताइवान पर कब्जा करने के लिए चीन द्वारा बल प्रयोग किए जाने की आशंका बढ़ गई है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है।

बीजिंग में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को खारिज करते हुए कहा कि "अमेरिका के लिए ताइवान के प्रति अपने तथाकथित समर्थन का प्रदर्शन करने के वास्ते किसी को भी भेजना व्यर्थ” है।

वांग ने दैनिक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि चीन अमेरिका से अतीत में बनी सहमतियों का सम्मान करने, ताइवान के साथ किसी भी तरह का आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने और ताइवान से संबंधित मुद्दों को सावधानी से संभालने का आग्रह करता है ताकि चीन-अमेरिका रिश्तों को और गंभीर नुकसान से बचाया जा सके। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादचीनTaiwanअमेरिकाशी जिनपिंगजो बाइडनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान