लाइव न्यूज़ :

रूस का आरोप, "पश्चिमी देश भारत में आयोजित G20 सम्मेलन को ‘अस्थिर’ करने का प्रयास कर रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2023 11:39 IST

रूस के विदेश मंत्रालय ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया है कि वो यूक्रेन युद्ध के कारण भारत में हो रही जी20 समिट को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस का आरोप भारत में हुई जी20 की बैठक को पश्चिमी देश अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैंयूक्रेन युद्ध के नाम पर पश्चिमी देशों द्वारा भारत में जो किया जा रहा है, वो बेहद चिंताजनक हैरूस ने कहा कि पश्चिमी देश स्पष्ट तरीके से जी20 की अगुवाई कर रहे भारत को ब्लैकमेल कर रहे हैं

मॉस्को: रूस ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया है कि वो यूक्रेन पर संयुक्त बयान जारी करके भारत में जी20 के वित्त मंत्रियों की बैठक को अस्थिर करने की कोशिश की है। इस संबंध में रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हमें इस बात को लेकर बेहद निराशा है कि भारत में हुई जी20 की बैठक को पश्चिमी देशों द्वारा अस्थिर करने का प्रयास किया गया , जो बेहद चिंताजनक है और रूस विरोध का तरीका यह तरीका बेहद निंदनीय है।”

समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर अमेरिका, यूरोपीय संघ और जी7 देश सामूहिक निर्णयों को बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं, जो स्पष्ट तरीके से जी20 की अगुवाई कर रहे भारत को ब्लैकमेल करने का तरीका है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पश्चिमी देशों ने लॉबिंग के तहत संयुक्त बयान जारी करके यूक्रेन संघर्ष की बात की है ताकि भारत में आयोजित जी20 की बैठक को प्रभावित किया जा सके।

रूस ने पश्चिम को चेतावनी देते हुए कहा कि जी20 को यूक्रेन मामले से दूर केवल आर्थिक मंच के तौर पर काम करना चाहिए और गैर आधिकारिक सुरक्षा क्षेत्र में कोई अनर्गल बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। मालूम हो कि चीन द्वारा यूक्रेन युद्ध को खत्म करने या कम कम करने की मांग के बाद वार्ता के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था पर एक संयुक्त बयान पर सहमत होने के लिए बेंगलुरू में आयोजित जी20 के वित्त मंत्रियों की बैठक शनिवार को असफल रही।

जी20 की अगुवाई कर रहे भारत ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा जी20 के अधिकांश सदस्यों ने यूक्रेन युद्ध की कड़ी निंदा की है। बेंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय बैठक में समूह के सदस्यों ने अनवरत जारी युद्ध की स्थिति और प्रतिबंधों का अलग-अलग आकलन किया था। उसके बाद जारी एक फुटनोट में कहा गया है कि युक्रेन युद्ध के संबंध में नवंबर में बाली में आयोजित जी20 नेताओं की घोषणा के अनुसार इस बैठक को भी देखा गया है, जिस पर रूस और चीन को छोड़कर सभी सदस्य देशों ने सहमति व्यक्त की थी।

टॅग्स :जी20भारतरूस-यूक्रेन विवादरूसअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान