लाइव न्यूज़ :

कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने 17 लोगों का अपहरण करने के बाद की हत्या

By भाषा | Published: March 28, 2023 7:03 AM

अधिकारियों ने बताया, इस जघन्य घटना को इतुरी प्रांत के जुगु क्षेत्र में सप्ताहांत में कोडेको मिलिशियां समूह ने अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने कम से कम 17 लोगों की हत्या कर दी। ये लोग कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान विद्रोहियों ने उनका अपहरण कर लिया।

किन्शासाः कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने कम से कम 17 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सैन्य अधिकारी कर्नल रूफिन मापेला मविनियामा ने बताया कि ये लोग कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान विद्रोहियों ने उनका अपहरण कर लिया और हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस जघन्य घटना को इतुरी प्रांत के जुगु क्षेत्र में सप्ताहांत में कोडेको मिलिशियां समूह ने अंजाम दिया है।

मवीनियामा ने कहा, चूंकि यह क्षेत्र विद्रोही मिलिशिया द्वारा नियंत्रित है, इसलिए जांच करना मुश्किल है कि क्या हुआ था। कोडेको-विभिन्न जातीय लेंडू मिलिशिया समूहों का एक ढीला संघ और जैरे, मुख्य रूप से जातीय हेमा आत्मरक्षा समूह के बीच 2017 से लड़ाई जारी है। लेकिन हाल ही में स्थिति खराब हो गई है।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि पिछले महीने कोडेको द्वारा कम से कम 32 नागरिक मारे गए थे। दिसंबर में, संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि विद्रोही समूह अपने नियंत्रण के क्षेत्रों का विस्तार कर रहा है, नागरिकों और कांगो की सेना पर हमला कर रहा है और अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में समुदायों पर कर लगा रहा है।

टॅग्स :हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पाठशालाब्लॉग: भाषा की शक्ति को पहचान कर ही देश बढ़ता है आगे

भारतई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण की पहल

भारतब्लॉगः महिला विकास के बंद दरवाजों को खोलें

भारतब्लॉगः वनों को बचाने के लिए तय हो कार्ययोजना

विश्वब्लॉगः नाइजर में तख्तापलट से अफ्रीका में शीत युद्ध की वापसी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वViral video: जमीन से कई फीट उपर चलते हैं ये आदिवासी बच्चे, स्टिल्ट की मदद से चलने में माहिर, जानें कारण

विश्वIsrael–Hamas war: अपने ही टैंक ने दागे गोले, 5 इजरायली सैनिक मारे गए, जबालिया शहर में बड़ा हादसा

विश्वप्रमोद भार्गव का ब्लॉग: चाबहार बंदरगाह पर अमेरिका क्यों बेचैन?

विश्वPM Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की छवि बदली, भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर कंसुपाड़ा ने कहा-सच्चे वैश्विक नेता के रूप में उभरे

विश्वWATCH: बिना मेकअप और हेयर डाई के पहचान में नहीं आ रहे हैं इमरान खान, PAK के पूर्व पीएम का शौकिंग लुक आया सामने