लाइव न्यूज़ :

राजपक्षे बंधु हैं एकजुट, श्रीलंका को ले जायेंगे आगे: गोटबाया राजपक्षे

By भाषा | Updated: March 13, 2021 18:48 IST

Open in App

कोलंबो, 13 मार्च श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने यह कहते हुए अपने भाइयों की प्रशंसा की कि वे तीनों मजबूती से एकजुट हैं तथा उनके बीच मनमुटाव की कोशिश में लगा कोई भी व्यक्ति सफल नहीं होगा।

शुक्रवार को एक राजनीतिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने अपने बड़े भाई एवं प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे तथा राष्ट्रपति के अहम सलाहकार उनके छोटे भाई बासिल की परिपक्वता की तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘महिंदा राजपक्षे न केवल यहां बल्कि एशिया के महानतम नेताओं में एक हैं। उनकी राजनीतिक अनुभव, परिपक्वता एवं ज्ञान की कोई मिसाल नहीं है। ’’

शनिवार को जारी किये गये एक सरकारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश को आगे ले जाने में उनका परिपक्व नेतृत्व मेरे लिए बहुत बड़ी राहत (की बात) है।’’

गोटबाया राजपक्षे ने बासिल को एक ऐसा व्यक्ति बताया जिन्होंने श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) का गठन किया और 2015 में महिंदा राजपक्षे की हार के बाद सत्ता में उनकी वापसी के वास्ते राजनीतिक माहौल बनाने में अहम भूमिका निभायी।

हाल के महीनों में सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ वरिष्ठ नेता यह विचार व्यक्त कर रहे हैं कि गोटबाया राजपक्षे को महिंदा राजपक्षे से सत्तारूढ़ एसएलपीपी की कमान ले लेनी चाहिए। हालांकि वरिष्ठ राजपक्षे के समर्थकों ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने ऐसी मांग करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रपति की टिप्पणी इन्हीं कदमों के संदर्भ में है। उन्होंने कहा, ‘‘ यदि कोई हमारे बीच मनमुटाव पैदा करने का प्रयास कर रहा है, तो मैं उनसे कह दूं कि वे सफल नहीं होंगे। हम इस तरह के परिवार नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'