लाइव न्यूज़ :

अगर भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखता है, तो “भारी शुल्क” लेंगे?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी गीदड़ भभकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2025 11:59 IST

भारत ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप ऊर्जा खरीद के अपने स्रोतों को “व्यापक और विविध” बना रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेल खरीदने को लेकर भारत की हालिया टिप्पणियों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत ने ऐसी कोई टिप्पणी की।पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में वित्तीय सहायता दे रहा है।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखता है, तो उसे “भारी शुल्क” चुकाना होगा। ट्रंप ने दोहराया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आश्वासन मिला है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा, तो उसे “भारी शुल्क चुकाते रहना होगा।” उन्होंने कहा, “वह (भारत) ऐसा नहीं करना चाहता।” ट्रंप रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत की हालिया टिप्पणियों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

भारत ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप ऊर्जा खरीद के अपने स्रोतों को “व्यापक और विविध” बना रहा है। इससे कुछ घंटे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत ने ऐसी कोई टिप्पणी की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा कहा है। नहीं, मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की है और उन्होंने कहा है कि वह रूसी तेल नहीं खरीदेंगे।” अमेरिका का कहना है कि भारत रूसी कच्चे तेल की खरीद के जरिये पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में वित्तीय सहायता दे रहा है।

रूसी तेल की खरीद को लेकर भारतीय वस्तुओं के आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगाने के ट्रंप प्रशासन के फैसले के बाद से भारत और अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। इसमें से 25 प्रतिशत शुल्क रूस के कच्चा तेल खरीदने की वजह से लगाया गया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपव्लादिमीर पुतिननरेंद्र मोदीअमेरिकारूसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO