लाइव न्यूज़ :

पोप ने पश्चिमी देशों की निंदा करते हुए अनजाने में पुतिन का हवाला दिया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:18 IST

Open in App

मैड्रिड, एक सितंबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने लोकतंत्र लागू करने की बाहरी कोशिश के तौर पर अफगानिस्तान में पश्चिमी देशों की हाल की संलिप्तता की निंदा की। हालांकि उन्होंने यह टिप्पणी करते वक्त गलती से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हवाला दिया जबकि वह जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का नाम लेना चाह रहे थे। अफगानिस्तान में 20 साल के युद्ध के बाद अमेरिकी सेना की वापसी के बाद देश में नयी राजनीतिक स्थिति के बारे में बुधवार को रेडियो पर प्रसारित एक साक्षात्कार में पोप ने कहा कि वह जर्मनी की चांसलर के एक उद्धरण के साथ इसका जवाब देंगे जिन्हें उन्होंने ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक शख्सियतों में से एक’’ बताया। पोप ने कहा, ‘‘अपने मूल्यों को दूसरों पर थोपने की गैर जिम्मेदाराना नीति और इतिहास, जातीयता तथा धार्मिक मुद्दों पर विचार किए बिना और दूसरे लोगों की परंपराओं को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए अन्य देशों में लोकतंत्र के निर्माण की कोशिशें रोकना आवश्यक है।’’ ये शब्द रूस के राष्ट्रपति ने पिछले महीने मर्केल की उपस्थिति में कहे थे जब वह रूस की यात्रा पर आयी थीं। पुतिन ने 20 अगस्त को एक बैठक में अफगानिस्तान को लेकर पश्चिमी देशों की तीखी आलोचना करते हुए कहा था कि तालिबान के तेजी से देश पर कब्जा जमाना अपनी दृष्टि से लोकतंत्र को लागू करने की पश्चिमी देशों की कोशिशों की निरर्थकता को दिखाता है। इस बीच, मर्केल ने रूस से अफगान नागरिकों के लिए दबाव बनाने के वास्ते तालिबान के साथ अपने संपर्कों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। पोप ने स्पेन के रेडियो स्टेशन कैडेना कोप को यह साक्षात्कार पिछले हफ्ते वेटिकन में दिया। इसका प्रसारण बुधवार को किया गया और उसने कहा कि पोप ने खुद इसका संपादन किया है। पोप फ्रांसिस ने कहा कि अफगानिस्तान से पश्चिमी देशों की सेनाओं की वापसी में ‘‘सभी घटनाओं पर विचार नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत