लाइव न्यूज़ :

PM Modi Ukraine Visit LIVE: यूक्रेन में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, पीएम मोदी को विदेशी अधिकारियों ने किया नमस्कार; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: August 23, 2024 16:01 IST

PM Modi Ukraine Visit LIVE: पीएम मोदी की कीव यात्रा उनकी मॉस्को की हाई-प्रोफाइल यात्रा के लगभग छह सप्ताह बाद हो रही है, जिसकी अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों ने आलोचना की थी।

Open in App

PM Modi Ukraine Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्धग्रस्त यूक्रेन के दौरे पर है। वह यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे हुए हैं, जहां पोलैंड से ट्रेन का सफर तय कर पीएम पहुंचे। इस दौरान स्टेशन पर जब पीएम मोदी उतरे तो उनका भव्यता के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत में खड़े अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति का परिचय देते हुए पीएम को दोनों हाथ जोड़ नमस्कार किया। यह बेहद दिलचस्प नजारा रहा, जब पीएम से सभी ने नमस्ते किया जिसके जवाब में पीएम ने सभी का अभिवादन किया।

गौरतलब है कि इस यात्रा में पीएम के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी थे। 1991 में देश के स्वतंत्र होने के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। 

कीव में पीएम मोदी और जेलेस्की ने गर्मजोशी से मुलाकात की और इस दौरान पीएम शहीद स्थल पर पहुंचे। इसके अलावा पीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। मालूम हो कि पीएम का यह दौरा युद्धग्रस्त देश के लिए काफी अहम है क्योंकि पीएम शांतिदूत बनकर पहुंचे हैं। 

भारत ने अब तक रूस-यूक्रेन युद्ध में तटस्थ रुख बनाए रखा है, संघर्ष को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया है। मोदी सरकार ने भारत की गुटनिरपेक्षता नीति को "बहु-संरेखण" तक विस्तारित किया है, दोनों देशों के साथ स्वतंत्र रूप से बातचीत की है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को हल करने में एक आवश्यक और रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। 

पीएम मोदी के दौरे पर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा “आज कीव में, प्रधान मंत्री @नरेंद्र मोदी और मैंने उन बच्चों की स्मृति का सम्मान किया जिनकी जान रूसी आक्रमण में ली गई थी। हर देश में बच्चे सुरक्षा में रहने के हकदार हैं।" बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के छह सप्ताह बाद शुक्रवार को कीव पहुंचे, यह उनकी यूक्रेन की पहली यात्रा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवादभारतवोलोदिमीर जेलेंस्कीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता