लाइव न्यूज़ :

‘पोंजी स्कीम’ शिकार और करोड़ों रुपये का नुकसान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी की रकम?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 17:35 IST

सूत्र के अनुसार करीब एक दर्जन मौजूदा खिलाड़ियों (जिनमें फखर जमां, शादाब खान और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं) के साथ एक पूर्व टेस्ट कप्तान ने भी एक पाकिस्तानी कारोबारी के पास बड़ी रकम निवेश की थी और अब यह व्यवसायी देश छोड़कर जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबारी पाकिस्तान सुपर लीग की कुछ फ्रेंचाइजी को प्रायोजित करने से भी जुड़ा रहा है।कारोबारी ने कथित तौर पर यह दावा किया कि उसे भारी नुकसान हुआ है।खिलाड़ियों की निवेश राशि और उसकी अपनी पूंजी भी शामिल है।

कराचीः पूर्व कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाजी की अगुआई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी सहित पाकिस्तान के कई शीर्ष क्रिकेटर कथित तौर पर एक ‘पोंजी स्कीम’ का शिकार हो गए हैं जिसमें उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संज्ञान में आ गया है और बोर्ड इस कथित वित्तीय घोटाले की जांच कर रहा है। सूत्र के अनुसार करीब एक दर्जन मौजूदा खिलाड़ियों (जिनमें फखर जमां, शादाब खान और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं) के साथ एक पूर्व टेस्ट कप्तान ने भी एक पाकिस्तानी कारोबारी के पास बड़ी रकम निवेश की थी और अब यह व्यवसायी देश छोड़कर जा चुका है।

सूत्र ने कहा, ‘‘यह कारोबारी पाकिस्तान सुपर लीग की कुछ फ्रेंचाइजी को प्रायोजित करने से भी जुड़ा रहा है और उसने शुरुआत में पहले कुछ महीनों तक खिलाड़ियों को मुनाफे का भुगतान किया लेकिन बाद में उसने भुगतान बंद कर दिया। ’’ जब प्रभावित खिलाड़ियों ने उससे संपर्क किया तो कारोबारी ने कथित तौर पर यह दावा किया कि उसे भारी नुकसान हुआ है।

जिसमें खिलाड़ियों की निवेश राशि और उसकी अपनी पूंजी भी शामिल है। उसने कहा कि वह पैसा लौटाने की स्थिति में नहीं है। सूत्र ने कहा, ‘‘इसके बाद उसने फोन कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया और देश छोड़कर चला गया। कई खिलाड़ियों ने अपनी व्यक्तिगत बचत ही नहीं बल्कि रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों की रकम भी इसमें निवेश कर दी थी।

सूत्र ने कहा, ‘‘यह मूल रूप से एक ‘पोंजी योजना’ (पिरामिड बिक्री योजना) थी जिसमें नुकसान होने लगा। अब इन खिलाड़ियों के सामने करोड़ों रुपये गंवाने का खतरा है। ’’ सूत्र के अनुसार क्रिकेटरों और उनके सहयोगियों द्वारा निवेश की गई कुल राशि एक अरब रुपये से भी अधिक हो सकती है। 

टॅग्स :पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान क्रिकेट टीमबाबर आजमMohammad RizwanShaheen Shah Afridi
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

क्रिकेटसीरीज पर 3-0 से कब्जा, जिम्बाब्वे को 133 रन से हराया, 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने रचा इतिहास, पाकिस्तान ने बनाए 223 और मेहमान टीम 90 पर ढेर

क्रिकेटसीरीज में 1-0 से आगे बांग्लादेश, पाकिस्तान के खिलाफ 16 मई से दूसरा टेस्ट, शादमान इस्लाम की जगह जाकिर हसन

क्रिकेटBAN vs PAK 1st Test: बांग्लादेश ने ढाका में 104 रनों की जीत के साथ रचा इतिहास, पहलीबार पाकिस्तान को घरेलू मैदान में हराया

क्रिकेटडब्ल्यूटीसी प्रणाली पर विरोध, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाथ मिलाया?, कहा-भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल