लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: 2008 कांस्य को स्वर्ण में बदला, जोकोविच ने अल्काराज से लिया बदला, पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2024 21:17 IST

Men's Tennis Singles Final Paris Olympics 2024: नोवाक जोकोविच इसके अलावा पुरुष और महिला दोनों वर्ग में सबसे अधिक हफ्तों तक नंबर एक रैंकिंग पर काबिज रहने वाले खिलाड़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने 24 ग्रैंडस्लैम खिताब में एक और उपलब्धि जोड़ दी। 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।2012 में लंदन में एंडी मरे और तीन साल पहले तोक्यो में एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार गए थे।

Men's Tennis Singles Final Paris Olympics 2024: दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को पुरुष टेनिस एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज को सीधे सेट में हराकर अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। सैंतीस साल के सर्बिया के जोकोविच ने स्पेन के अल्काराज के खिलाफ 7-6, 7-6 से जीत दर्ज की और अपने 24 ग्रैंडस्लैम खिताब में एक और उपलब्धि जोड़ दी। जोकोविच इसके अलावा पुरुष और महिला दोनों वर्ग में सबसे अधिक हफ्तों तक नंबर एक रैंकिंग पर काबिज रहने वाले खिलाड़ी हैं।

जोकोविच ने इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। मौजूदा खेलों में सेमीफाइनल में इटली के कांस्य पदक विजेता लोरेंजो मुसेटी के खिलाफ जीत से पहले जोकोविच ने अपने तीनों ओलंपिक सेमीफाइनल गंवाए थे। जोकोविच 2008 में बीजिंग में रफेल नडाल, 2012 में लंदन में एंडी मरे और तीन साल पहले तोक्यो में एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार गए थे।

इन सभी ने बाद में स्वर्ण पदक जीता। जोकोविच 1908 के बाद से टेनिस में एकल स्वर्ण जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं और उन्होंने स्पेन के 21 वर्षीय अल्काराज को सबसे कम उम्र का स्वर्ण पदक विजेता बनने से रोक दिया।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024नोवाक जोकोविचParis
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल