लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: नोवाक जोकोविच ने अल्काराज को हराकर पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता, 7-6, 7-6 से जीत दर्ज की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2024 21:17 IST

Paris Olympics 2024: दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को पुरुष टेनिस एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज को सीधे सेट में हराकर अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देजोकोविच ने अल्काराज को हराकर पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता7-6, 7-6 से जीत दर्ज कीसबसे अधिक हफ्तों तक नंबर एक रैंकिंग पर काबिज रहने वाले खिलाड़ी हैं

Paris Olympics 2024: दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को पुरुष टेनिस एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज को सीधे सेट में हराकर अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। सैंतीस साल के सर्बिया के जोकोविच ने स्पेन के अल्काराज के खिलाफ 7-6, 7-6 से जीत दर्ज की और अपने 24 ग्रैंडस्लैम खिताब में एक और उपलब्धि जोड़ दी।

जोकोविच इसके अलावा पुरुष और महिला दोनों वर्ग में सबसे अधिक हफ्तों तक नंबर एक रैंकिंग पर काबिज रहने वाले खिलाड़ी हैं। जोकोविच ने इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। मौजूदा खेलों में सेमीफाइनल में इटली के कांस्य पदक विजेता लोरेंजो मुसेटी के खिलाफ जीत से पहले जोकोविच ने अपने तीनों ओलंपिक सेमीफाइनल गंवाए थे।

जोकोविच 2008 में बीजिंग में रफेल नडाल, 2012 में लंदन में एंडी मरे और तीन साल पहले तोक्यो में एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार गए थे। इन सभी ने बाद में स्वर्ण पदक जीता। जोकोविच 1908 के बाद से टेनिस में एकल स्वर्ण जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं और उन्होंने स्पेन के 21 वर्षीय अल्काराज को सबसे कम उम्र का स्वर्ण पदक विजेता बनने से रोक दिया। 

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024नोवाक जोकोविचटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल