लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पत्रकारों ने प्रस्तावित कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 01:13 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 13 सितंबर पाकिस्तान में सैकड़ों पत्रकारों ने सोमवार को एक प्रस्तावित कानून के खिलाफ संसद के सामने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि अगर इसे लागू किया जाता है तो देश में प्रेस की स्वतंत्रता में भारी कमी आएगी।

पत्रकारों ने रविवार को इस्लामाबाद में नेशनल प्रेस क्लब भवन के सामने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसमें मीडियाकर्मियों, कई विपक्षी दलों के सदस्यों और नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारी रात को धरना देने के लिए संसद भवन के सामने पहुंच गए, जो सोमवार तक जारी रहा जब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने वर्तमान नेशनल असेंबली के चौथे संसदीय वर्ष की शुरुआत के लिए संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

सत्र का बहिष्कार करने के बाद विपक्षी नेता भी मीडिया के विरोध में शामिल हो गए और पत्रकारों की चिंताओं का समर्थन किया।

कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता हफ्तों से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि नया कानून मीडिया कर्मियों के लिये समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करेगा और फर्जी खबरों की समस्या पर अंकुश लगाएगा।

लेकिन मीडिया नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक से एक ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिसके जरिये शीर्ष सैन्य अधिकारियों, न्यायाधीशों और सरकारी नेताओं के खिलाफ लिखने के लिए पत्रकारों और मीडिया घरानों को दंडित किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार मजहर अब्बास ने दुनिया न्यूज टीवी को बताया, ''अगर सरकार वास्तव में मीडियाकर्मियों की समस्याओं का समाधान करना चाहती है, तो वह प्रस्तावित कानून के मसौदे को मीडिया पेशेवरों के साथ साझा करने में क्यों शर्मा रही है।''

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने भी इस पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे ''कठोर'' नियामक ढांचा करार दिया है, जबकि वकीलों के विभिन्न बार या संघों ने नए कानून का विरोध करने वाले पत्रकारों के लिए समर्थन व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?