लाइव न्यूज़ :

26 जून से शुरू हुई मानसूनी बारिश ने तबाही मचाई, अब तक 650 लोगों की मौत, पाकिस्तान मौसम विभाग ने 17 से 21 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 20:27 IST

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह भी चेतावनी दी है कि इस वर्ष सामान्य से पहले शुरू हुई मूसलाधार बारिश के अगले दो सप्ताह तक और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहने के आसार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के लोगों से "एहतियाती उपाय" करने का आग्रह किया है।बाढ़ के कारण खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 327 लोगों की मौत हो गई है।बुनेर में ही 200 से अधिक लोग मारे गए, जो सबसे अधिक प्रभावित जिला है।

पेशावरः पाकिस्तान के मौसम विभाग ने रविवार को देश भर में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि देश के उत्तरी हिस्से में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 327 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में 26 जून से शुरू हुई मानसूनी बारिश ने तबाही मचा दी है, जिसके कारण अब तक लगभग 650 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 17 अगस्त से 21 अगस्त तक देश भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के लोगों से "एहतियाती उपाय" करने का आग्रह किया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह भी चेतावनी दी है कि इस वर्ष सामान्य से पहले शुरू हुई मूसलाधार बारिश के अगले दो सप्ताह तक और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहने के आसार हैं। एनडीएमए के अनुसार, मूसलाधार मानसूनी बारिश और बादल फटने से आई बाढ़ के कारण खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 327 लोगों की मौत हो गई है।

अकेले बुनेर में ही 200 से अधिक लोग मारे गए, जो सबसे अधिक प्रभावित जिला है। घर ढहने की घटनाओं में कम से कम 137 लोग घायल हो गए और पानी के तेज बहाव में लोग, मवेशी और वाहन बह गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दूरदराज के गांवों में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है तथा कई लोग लापता हैं।

अधिकारियों के अनुसार, लगभग 2,000 कर्मियों के साथ बचाव कार्य जारी है, लेकिन पुलों और संपर्क मार्गों सहित प्रमुख सड़कों के नष्ट होने से राहत कार्य जटिल हो गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा की बचाव एजेंसी के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने कहा, “भारी वर्षा, भूस्खलन और बह गई सड़कें बचाव कार्यों, खासकर भारी मशीनरी और एम्बुलेंस के परिवहन में गंभीर रूप से बाधा डाल रही हैं।”

पाकिस्तानी सेना की ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू’ (यूएसएआर) टीम ने भी बुनेर, शांगला और स्वात में बचाव अभियान शुरू किया और उसने घायल लोगों का पता लगाने और मलबे में फंसे शवों को निकालने के लिए उन्नत उपकरणों का इस्तेमाल किया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने शनिवार को बुनेर का दौरा कर चल रहे बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। 

टॅग्स :पाकिस्तानबाढ़Pakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO