लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू लड़की को अगवा कर इस्लाम कबूल कराया, फिर जबरदस्ती निकाह...पुलिस ने कराची से किया बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2023 13:13 IST

Open in App

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक अफगान पश्तून परिवार द्वारा कथित तौर पर अपहृत हिंदू बच्ची को कराची से सकुशल बरामद किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी परिवार ने लड़की का कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण कराया और उसका निकाह एक मुस्लिम व्यक्ति से करा दिया। टंडो अल्लाहयार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैयद सलीम शाह ने बताया कि रवीना मेघवाल को दक्षिणी सिंध के टंडो अल्लाहयार से अगवा कर कराची ले जाया गया था।

शाह के अनुसार, लड़की के परिवार और सिंध प्रांत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले संगठन पाकिस्तान दहरावर इत्तेहाद (पीडीआई) ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, “मामले की जांच के बाद हमने एक टीम कराची भेजी, जहां से लड़की को सकुशल बरामद किया गया और वापस मीरपुरखास लाया गया।” शाह के मुताबिक, अपहरण के आरोपी अफगान पाश्तून परिवार ने दावा किया है कि लड़की ने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया था और जामो खान नाम के मुस्लिम शख्स से शादी रचाई थी।

उन्होंने बताया कि जब पीड़िता और आरोपियों को टंडो अल्लाहयार की एक अदालत में पेश किया गया, तब जामो खान और उसके वकीलों ने एक विवाह प्रमाणपत्र दिखाया, लेकिन जब उससे (जामो खान से) अपना राष्ट्रीय पहचान पत्र सौंपने को कहा गया, तो पता चला कि वह पाकिस्तानी नागरिक नहीं है और उसके पास अफगानिस्तान का पहचान पत्र है। शाह के अनुसार, मजिस्ट्रेट सबा कमर ने पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के बाद आश्रय गृह भेजने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि लड़की का बयान बाद में दर्ज किया जाएगा। शाह के मुताबिक, मजिस्ट्रेट ने लड़की को अदालत में अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से मिलने की इजाजत दी। उन्होंने बताया कि लड़की ने अदालत परिसर में मीडिया से कहा कि उसे अगवा कर कराची के एक घर में ले जाया गया, जहां उसे इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और फिर एक मौलवी ने कुछ गवाहों की मौजूदगी में जामो खान के साथ उसका ‘निकाह’ पढ़वाया।

पीडीआई ने मांग की है कि जामो खान और उसके साथियों के खिलाफ सिंध बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए। संगठन ने कहा कि ‘निकाह’ करवाने वाले मौलवी और इसके गवाहों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO