लाइव न्यूज़ :

अभी भी बौखलाया हुआ है पाकिस्तान, भारत-अफगान व्यांपार के लिए जमीनी मार्गों को बंद करने पर कर रहा विचार

By भाषा | Updated: August 28, 2019 06:07 IST

पाकिस्तान ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद अपने वायुक्षेत्र को फरवरी में बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने नयी दिल्ली, बैंकाक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना वायुक्षेत्र खोल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के कुछ हफ्ते बाद पाकिस्तान सरकार एक बार फिर भारतीय उड़ानों के लिए देश के वायुक्षेत्र के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सोच रही है।पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने वायुक्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था।

भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के कुछ हफ्ते बाद पाकिस्तान सरकार एक बार फिर भारतीय उड़ानों के लिए देश के वायुक्षेत्र के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सोच रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में भारत के लिए वायुक्षेत्र बंद करने और अफगानिस्तान के साथ भारत के व्यापार के लिए पाकिस्तानी जमीनी मार्ग के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया गया।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री भारत के लिए वायु क्षेत्र को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहे हैं, अफगानिस्तान के लिए भारतीय व्यापार को लेकर पाकिस्तानी जमीनी मार्गों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोकने का भी सुझाव आया है। इन फैसलों की कानूनी औपचारिकताओं पर विचार हो रहा है...मोदी ने शुरू किया, हम उसे खत्म करेंगे।’’पाकिस्तान ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद अपने वायुक्षेत्र को फरवरी में बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने नयी दिल्ली, बैंकाक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना वायुक्षेत्र खोल दिया था।

पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने वायुक्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था। इसके बाद 16 जुलाई को सभी असैन्य उड़ानों के लिए उसने अपने वायुक्षेत्र को खोला था। भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पाकिस्तान, भारत के साथ अपने व्यापार को पहले ही बंद कर चुका है और ट्रेन तथा बस सेवा पर भी रोक लगा दी गयी थी।

टॅग्स :पाकिस्तानधारा ३७०इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?