लाइव न्यूज़ :

Year Ender 2025: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एशिया कप तक..., भारत-पाक के बीच इस साल हुए कई विवाद

By अंजली चौहान | Updated: December 26, 2025 11:17 IST

Year Ender 2025: आइए 2025 में क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 10 प्रमुख विवादों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने व्यापक ध्यान आकर्षित किया।

Open in App

Year Ender 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2025 में कई विवाद हुए, जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर एशिया कप 2025 तक, भारत और पाकिस्तान के बीच कई रोमांचक मैच खेले गए, लेकिन दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ती हुई दिखीं। आइए 2025 में क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 10 बड़े विवादों पर नज़र डालते हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

एशिया कप विवाद

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। हाथ न मिलाने का फैसला पहलगाम हमले के बाद लिया गया था और यह महिला टीम के साथ-साथ U-19 टीम में भी जारी रहा। विवाद इतना बढ़ गया कि एशिया कप फाइनल के दौरान जब भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया, तो वह बेशर्मी से ट्रॉफी लेकर भाग गए।

चैंपियंस ट्रॉफी विवाद

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया और PCB वेन्यू न बदलने पर अड़ा रहा। यह विवाद कुछ महीनों तक चलता रहा, जिसके बाद ICC ने दखल दिया और टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया, जिसका मतलब था कि भारत ने अपने सभी मैच UAE में खेले।

महिला विश्व कप में टॉस विवाद

महिला वनडे विश्व कप 2025 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टॉस को लेकर एक बड़ी गलती हुई। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने "टेल्स" कहा, लेकिन सिक्का "हेड्स" पर गिरा, इसके बावजूद मैच रेफरी ने टॉस पाकिस्तान की कप्तान को दे दिया, लेकिन फातिमा सना ने अपना फैसला ठीक नहीं किया।

अभिषेक शर्मा-हारिस रऊफ के बीच तीखी बहस

एशिया कप के दौरान अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच तीखी बहस हुई और यह इतनी बढ़ गई कि अंपायरों को दखल देना पड़ा। यह घटना तब हुई जब रऊफ ने बाउंसर फेंकी और अभिषेक से कुछ कहते हुए दिखे, जिससे भारतीय बल्लेबाज गुस्सा हो गया।

अंडर-19 एशिया कप ट्रॉफी विवाद

U-19 एशिया कप में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने एक-दूसरे की तरफ देखा भी नहीं। किसी भी कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया। माना जा रहा है कि यह विवाद भविष्य में भी जारी रह सकता है। 

टॅग्स :ईयर एंडर 2025क्रिकेटइनडो पाकएशिया कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

क्रिकेट'बोलने दो यार!': दिल्ली के एक स्कूल में भाषण के दौरान छात्रों के हंगामे के बीच बेबस नज़र आए विराट कोहली | VIDEO

क्रिकेटVIDEO: क्या विराट कोहली ने नन्हे फैन को किया इग्नोर? वायरल वीडियो में रोते बच्चे की असलियत आई सामने

क्रिकेटWATCH: जयपुर में महिला फैन ने पकड़ा अभिषेक शर्मा का हाथ, हैरान रह गए क्रिकेटर; वीडियो देख भड़के लोग

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र