लाइव न्यूज़ :

Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, 307 लोगों की मौत, सुरक्षित स्थानों पर भाग रहे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2025 14:25 IST

Pakistan Floods:पीडीएमए प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि मृतकों या घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों में अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।

Open in App

Pakistan Floods: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल ही में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो गई है। प्रांत के प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मूसलाधार बारिश के कारण प्रांत के विभिन्न जिलों में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण शुक्रवार को 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के प्रवक्ता फैजी ने बताया कि प्रांत के बाजौर, बुनेर, स्वात, मनाहरा, शांगला, तोरघर और बटाग्राम जिलों में भारी बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

पीडीएमए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अचानक आई बाढ़ के कारण 307 लोग मारे गए, जिनमें से कम से कम 184 लोगों की मौत बुनेर में हुई है।

उसने कहा कि 36 लोगों की मौत शांगला में हुई, जबकि मनसेहरा में 23, स्वात में 22, बाजौर में 21, बटाग्राम में 15, लोअर दीर में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एबटाबाद में एक बच्चा डूब गया। पीडीएमए प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि मृतकों या घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों में अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।

मानसून के मौसम की जून के अंत में शुरुआत होने के बाद से कई बार हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे देश में कहर बरपाया है। विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और विस्थापन ने परेशानी बढ़ा दी है। 

टॅग्स :पाकिस्तानबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO