लाइव न्यूज़ :

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव, 20-22 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करेंगे प्रत्याशी, जानें चुनावी कार्यक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2023 21:10 IST

Pakistan Elections 2024: ईसीपी की अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने शुक्रवार रात को चुनाव कार्यक्रम जारी किया।उम्मीदवारों के नाम 23 दिसंबर को प्रकाशित किए जाएंगे।फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की अंतिम तिथि तीन जनवरी होगी।

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव में देरी करा सकने वाले निचली अदालत के फैसले को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के कुछ घंटों बाद आठ फरवरी के लिए आम चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने शुक्रवार रात को चुनाव कार्यक्रम जारी किया।

इससे कुछ ही घंटों पहले उच्चतम न्यायालय ने आम चुनाव के लिए नौकरशाहों को निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को स्थगित करने वाले लाहौर उच्च न्यायालय (एचएचसी) के निर्णय को खारिज कर दिया गया था। ईसीपी की अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करा सकते हैं।

नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों के नाम 23 दिसंबर को प्रकाशित किए जाएंगे और उनके दस्तावेजों की जांच 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक की जाएगी। नामांकन पत्रों को खारिज या स्वीकार करने के निर्वाचन अधिकारी के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की अंतिम तिथि तीन जनवरी होगी।

अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा उम्मीदवारों की अपील पर निर्णय लेने की अंतिम तिथि 10 जनवरी होगी। उम्मीदवारों की संशोधित सूची 11 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जनवरी है। मतदान आठ फरवरी को होगा। 

पाकिस्तान के राजनीतिक दलों ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत किया

इमरान खान की पार्टी को छोड़कर पाकिस्तान के सभी बड़े राजनीतिक दलों ने शीर्ष अदालत के दखल पर आठ फरवरी को आम चुनाव कराने की घोषणा का स्वागत किया। इन दलों ने कहा कि शीर्ष अदालत ने चुनाव में देरी की एक ‘बड़ी साजिश’ विफल कर दी तथा ‘लोकतंत्र की रक्षा की।’

डॉन अखबार के अनुसार जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ‘‘चुनाव अधिकारियों के रूप में नियुक्त किये गये नौकरशाहों के पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल उठाना’ जारी रखा है। लेकिन पार्टी ने कहा कि वह ‘समय से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव’ चाहती है।

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने शुक्रवार देर रात चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उससे पहले उच्चतम न्यायालय ने नौकरशाहों की निर्वाचन अधिकारियों के रूप में नियुक्ति पर लाहौर उच्च न्यायालय का आदेश निलंबित कर दिया। पीटीआई की अर्जी पर सुनवाई करते हुए लाहौर उच्च न्यायालय ने बुधवार को आठ जनवरी के चुनाव के लिए नौकरशाहों को निर्वाचन अधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी थी। पीटीआई ने उच्च न्यायालय के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने उच्चतम न्यायालय की तारीफ की और कहा कि उसने ‘लोकतंत्र एवं संविधान के खिलाफ पीटीआई की साजिश विफल कर दी। ’ उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आठ फरवरी का चुनाव सुनिश्चित करने का शीर्ष अदालत का ऐतिहासिक फैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा और संविधान की रक्षा करेगा।’’

उनके पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है, ‘इमरान खान की पीटीआई चुनाव नहीं चाहती है।’ उच्चतम न्यायालय के फैसले पर इस्तेहकाम -ए-पाकिस्तान के सूचना सचिव डॉ. फिरदौस आशक अवान ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय ने लोकतंत्र को बचाया है तथा संविधान की सर्वोच्चता सुनिश्चित की है जिसके लिए हम उसके प्रति आभारी हैं।’’

डॉन के अनुसार मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट -पाकिस्तान इन कराची के अमीनुल हक ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि उसने आम चुनाव पर मंडरा रही अनिश्चितताओं और अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। डॉन ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के पंजाब महासचिव हसन मुर्तुजा ने कहा कि चुनाव में देरी कराने की एक बड़ी साजिश विफल कर दी गयी।’’

टॅग्स :पाकिस्तान चुनावइमरान खानपाकिस्तानPakistan Armyशहबाज शरीफनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO