लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला, हुई गोलीबारी

By अंजली चौहान | Updated: August 13, 2023 14:06 IST

सशस्त्र विद्रोहियों के एक समूह ने बलूचिस्तान प्रांत में चीनी इंजीनियरों के एक काफिले पर हमला किया और भीषण गोलीबारी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गोलीबारी चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हुआ हमला गोलीबारी के कारण लोगों को घरों में रहने की सलाह

बलूचिस्तान:पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को चीनी इंजीनियरों के एक काफिले पर सशस्त्र विद्रोहियों ने हमला कर दिया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बंदरगाह शहर ग्वादर में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है, जहां सभी सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

इसमें कहा गया है कि सरकारी अधिकारियों ने आखिरकार ग्वादर में चीनी इंजीनियरों पर हमले की पुष्टि कर दी है।  

बलूचिस्तान पोस्ट ने एक मीडिया विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया कि चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला सुबह करीब 9:30 बजे हुआ और लगभग दो घंटे से भीषण गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि यह हमला ग्वादर के फकीर कॉलोनी के पास हुआ। 

इलाके में अलर्ट 

जानकारी के अनुसार, हमले के कारण नागरिकों को घरों में रहने को कहा गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी बीएलए के आत्मघाती दस्ते माजिद ब्रिगेड ने आज के हमले की जिम्मेदारी ली है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक अपने घरों के अंदर ही रहने के आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि पिछले साल मई में कराची विश्वविद्यालय में चीन निर्मित कन्फ्यूशियस संस्थान के कर्मचारियों को ले जा रही एक मिनीबस पर एक बुर्का पहने बलूच महिला आत्मघाती हमलावर ने हमले में तीन चीनी नागरिकों (शिक्षकों) सहित चार लोगों की हत्या कर दी थी।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है, जो पिछले साल पाकिस्तान में काम कर रहे सदाबहार सहयोगी चीन के नागरिकों के खिलाफ पहला बड़ा हमला था।

पहले भी हुई ऐसी घटनाएं

जुलाई 2021 में, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में इंजीनियरों को ले जा रही एक बस पर बमबारी की गई। नौ चीनी श्रमिकों सहित तेरह लोगों की मौत हो गई। दबाव में आकर पाकिस्तान ने मारे गए चीनी श्रमिकों के परिवारों को लाखों का मुआवजा दिया। चीन ने हमले की जांच के लिए अपनी टीम भेजी।

अप्रैल 2021 में, क्वेटा में चीनी राजदूत की मेजबानी कर रहे एक लक्जरी होटल में आत्मघाती बम हमले में चार लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। राजदूत को कोई चोट नहीं आई।

इससे पहले 2020 में बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज पर हमला किया था जहां चीनियों का बड़ा निवेश है। इसके बाद 2018 में कराची में चीनी वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ। 

टॅग्स :पाकिस्तानचीनआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान