लाइव न्यूज़ :

इजरायल के दुश्मन नंबर-1 हमास के लड़ाकों को ट्रेनिंग दे रही पाकिस्तानी सेना, सांसद ने खोली अपने ही देश की पोल

By अभिषेक पारीक | Updated: June 6, 2021 16:01 IST

गाजा पट्टी में सक्रिय हमास के लड़ाकों को पाकिस्तान की ओर से मिलिट्री ट्रेनिंग दी जा रही है। पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता और पूर्व राजनयिक राजा जफर उल हक ने यह खुलासा किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के सांसद ने कहा कि उनकी सेना हमास के आतंकियों को मिलिट्री ट्रेनिंग दे रही है। राजा जफर उल हक पाकिस्तान में मंत्री और विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। पाकिस्तान ने अभी तक इजरायल को देश के रूप में मान्यता नहीं दी है। 

पाकिस्तान हमेशा से ही अलगाववादी संगठनों को मदद मुहैया कराता रहा है। हालांकि अब खुलासा हुआ है कि गाजा पट्टी में सक्रिय हमास के लड़ाकों को पाकिस्तान की ओर से मिलिट्री ट्रेनिंग दी जा रही है। पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता और पूर्व राजनयिक राजा जफर उल हक ने यह खुलासा किया है। 

हक ने कहा कि पाकिस्तान की सेना काफी वक्त पहले से हमास के लड़ाकों को ट्रेनिंग दे रही है, जो अब भी जारी है। ये भी कहा जाता है कि पाकिस्तानी सेना की स्पेशल कमांडो यूनिट की एक बटालियन को ट्रेनिंग सेंटर चलाने के लिए सालों पहले गाजा में तैनात किया गया था।

हक ने कहा कि ट्यूनिशिया की यात्रा के वक्त अबू जिहाद (खलीद अल वजीर) से मुझे मिलवाया गया था। उस वक्त वो जिंदा थे। उन्होंने कहा था कि इजरायल के साथ जब भी लड़ाई या झड़पें होती हैं तो लड़ने वालों में वे सबसे ज्यादा होते हैं जिन्होंने पाकिस्तान के अंदर सैन्य प्रशिक्षण लिया होता है। 

पाकिस्तान ने नहीं दी है इजरायल को मान्यता

इजरायल को बने 70 साल से भी ज्यादा वक्त हो चुका है। हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक इजरायल को मान्यता नहीं दी है। पिछले दिनों इजरायल और हमास के बीच झड़पों पर पाकिस्तान ने खुलकर इजरायल का विरोध किया था। साथ ही पाकिस्तान के राजनेताओं और आम लोगों में इजरायल के प्रति गुस्सा देखने को मिला था और कई विरोध प्रदर्शन हुए थे। 

ऐसे जानिए राजा जफर उल हक

हमास और पाकिस्तान के रिश्तों का खुलासा करने वाले राजा जफर उल हक एक पाकिस्तानी सांसद हैं। अगस्त 2018 से मार्च 2021 तक पाकिस्तान की संसद में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। इसके अलावा राजनयिक के तौर पर जिया उल हक कार्यकाल के दौरान मिस्र के राजदूत भी रहे थे। साथ ही 1997 से 1999 तक पाकिस्तान के धार्मिक मंत्रालय का प्रभार भी संभाला।

 

टॅग्स :पाकिस्तानइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला