लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुई गुप्त मिसाइल डील, ईरान के साथ छिड़ सकती है हथियारों की जंग

By विकास कुमार | Updated: January 30, 2019 15:09 IST

ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को बहुत ही फॉरवर्ड माना जाता है. अपनी जबरदस्त मिसाइल क्षमता के कारण ही ईरान अमेरिका और पश्चिमी देशों के आंख का किरिकिरी रहा है. ईरान से बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के कारण सऊदी अरब ने अब अपने मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है

Open in App

सऊदी अरब ने हाल के दिनों में अपने सैन्य ताकत को लेकर कई कदम उठाये हैं, लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ सालों में ईरान और सऊदी के बीच मध्य-पूर्व में वर्चस्व की लड़ाई छिड़ी है उसने कहीं न कहीं पूरे मध्य-पूर्व को चिंता में डाल दिया है. अब खबर है कि सऊदी अरब इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के ऊपर काम कर रहा है. सऊदी अरब की सैन्य क्षमता को आगे बढ़ाने में अब तक अमेरिका का बड़ा हांथ रहा है. बराक ओबामा के शासनकाल में सऊदी और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक 110 बिलियन डॉलर के हथियारों का सौदा हुआ था. 

ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को बहुत ही फॉरवर्ड माना जाता है. अपनी जबरदस्त मिसाइल क्षमता के कारण ही ईरान अमेरिका और पश्चिमी देशों के आंख का किरिकिरी रहा है. ईरान से बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के कारण सऊदी अरब ने अब अपने मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है. और ऐसा माना जा रहा है कि इसमें उसे पाकिस्तान का सहयोग मिल रहा है. 

800 अरब डॉलर की डील 

सऊदी अरब ने न्यूक्लियर एनर्जी के उत्पादन के लिए अमेरिका से परमाणु रिएक्टर बनाने की डील कर रहा है. शाही सरकार ने इसके लिए अमेरिका से 800 बिलियन डॉलर का डील किया है, जिसे परमाणु एनर्जी के सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा डील माना जा रहा है. ईरान के ऊपर मनोवैज्ञानिक दबाव डालने के लिए सऊदी अरब ने यह डील अमेरिका के साथ की है.

सऊदी और पाकिस्तान के बीच परंपरागत दोस्ती 

सऊदी अरब का पाकिस्तान के साथ रिश्ता हाल के दिनों में और भी परवान चढ़ा है. इमरान खान के सऊदी दौरे के बाद पाकिस्तान को सऊदी से 6 अरब डॉलर का सहयोग मिला जिससे पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है. 1998 में पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण के बाद सऊदी के शाही परिवार की दिलचस्पी पाकिस्तान को लेकर कई गुना बढ़ गई थी, और ऐसा कहा जाता है कि सऊदी और पाकिस्तान की बीच एक गुप्त परमाणु समझौता भी हुआ. जिसके तहत अगर सऊदी को परमाणु बम की जरूरत महसूस होती है तो पाकिस्तान उसे अपने परमाणु हथियार मुहैया करवाएगा.

पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण अमेरिकी व्यवस्था चरमरा गई थी लेकिन सऊदी के तेल के रूप में उसे अरबों डॉलर की सहायता मिली जिससे पाकिस्तान एक अर्थव्यवस्था के रूप में संभल पाया.

टॅग्स :सऊदी अरबपाकिस्तानअमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा