लाइव न्यूज़ :

अफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2026 13:26 IST

Pakistan–Afghanistan Tensions:पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ ‘‘खुली जंग’’ जारी है और 400 से अधिक घायल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देPakistan–Afghanistan Tensions:पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेनाओं ने काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमलों किए। Pakistan–Afghanistan Tensions: चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से युद्धविराम के लिए बातचीत करने की अपील की।Pakistan–Afghanistan Tensions: दोनों दक्षिणी एशियाई देशों के बीच संघर्ष बढ़ने पर चिंता जताई।

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ जनरल हेडक्वार्टर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई दिनों से जारी सीमा पार झड़पों के बाद सैन्य अभियान और राजनयिक गतिविधियां तेज होने के बाद यह दौरा हुआ है। बैठक के दौरान, सीमा की स्थिति, चल रहे अभियानों और राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ ‘‘खुली जंग’’ जारी है और 400 से अधिक घायल हो गये।

पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेनाओं ने काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमलों किए। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष बढ़ने के बीच, रूस ने शुक्रवार को दोनों देशों से टकराव समाप्त करने और अपने मतभेदों को राजनयिक माध्यमों से सुलझाने का आग्रह किया। चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से युद्धविराम के लिए बातचीत करने की अपील की।

इसी के साथ उसने दोनों दक्षिणी एशियाई देशों के बीच संघर्ष बढ़ने पर चिंता जताई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हिंसा बढ़ने पर चिंता व्यक्त की और दोनों देशों से शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र प्रमुख अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हिंसा बढ़ने और नागरिक आबादी पर इसके प्रभाव को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया और दोनों पक्षों से कूटनीति के माध्यम से मतभेद को सुलझाने की अपनी अपील दोहराई।’’

पाकिस्तान के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं और वे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं: ट्रंप

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और वह देश ‘‘बहुत अच्छा’’ प्रदर्शन कर रहा है।

टॅग्स :पाकिस्तानअफगानिस्तानतालिबानPakistan Armyशहबाज शरीफडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान