लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में होगी महिला अधिकारों पर चर्चा, तालिबान के साथ बातचीत के लिए ओआईसी भेजेगा विद्वानों की टीम

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 18, 2023 14:19 IST

इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकार पर चर्चा करने के लिए विद्वानों की एक टीम भेजने जा रहा है। इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव, हिसैन ब्राहिम ताहा ने मॉरिटानिया में ओआईसी की बैठक के पहले दिन विद्वानों की टीम की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति पर ओआईसी चिंतितमहिलाओं के अधिकार पर चर्चा करने के लिए विद्वानों की एक टीम भेजी जाएगीओआईसी के महासचिव हिसैन ब्राहिम ताहा ने विद्वानों की टीम की घोषणा की

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद महिलाओं की शिक्षा पर रोक और उनके कामकाज पर पाबंदी जारी है। हालांकि तालिबान के नेता इस पर पूर्ण पाबंदी से इनकार करते रहे हैं और उनका कहना है कि ये तब तक ही है जब तक देश का माहौल सही नहीं हो जाता।

अब इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकार पर चर्चा करने के लिए विद्वानों की एक टीम भेजने जा रहा है। इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव, हिसैन ब्राहिम ताहा ने मॉरिटानिया में ओआईसी की बैठक के पहले दिन विद्वानों की टीम की घोषणा की। 

ओआईसी के महासचिव ने कहा कि संगठन  तालिबान के साथ अफगान महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाना जारी रखेगा और संबंधित पहलुओं पर बातचीत के लिए विद्वानों की एक विस्तारित टीम को अफगानिस्तान भेजेगा। बता दें कि अगस्त 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान  पर कब्जा करने के बाद से, देश में महिलाओं की स्थिति और भी बदतर हो गई है। देश में महिलाओं को नेतृत्व के पदों पर जाने की मनाही है और उन्हें तब तक यात्रा करने की अनुमति नहीं है जब तक कि उनके साथ कोई पुरुष साथी न हो।

अफगानिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल टोलो न्यूज के अनुसार अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के प्रवक्ता, जबीउल्लाह मुजाहिद ने देश में महिलाओं के साथ अनुचित तरीके से व्यवहार किए जाने के दावों का खंडन किया है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि महिलाओं के मुद्दों के संदर्भ में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समस्याओं को हल करने की कोशिश की जा रही है। तालिबान प्रवक्ता के मुताबिक महिला शिक्षा पर स्थायी प्रतिबंध नहीं है, यह तब तक के लिए स्थगित किया गया है जब तक कि उनकी शिक्षा के लिए हम अनुकूल माहौल नहीं बना लेते हैं। तालिबन के प्रवक्ता ने आगे कहा कि वे काफी तेजी के साथ महिलाओं के लिए अनुकूल स्थिति बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानKabulबेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?