लाइव न्यूज़ :

किसी को अनुमान नहीं था तालिबान इतनी तेजी से अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेगा: ब्रिटिश सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: September 5, 2021 22:39 IST

Open in App

ब्रिटिश सेना के प्रमुख ने रविवार को कहा कि दुनिया इसका सही अनुमान नहीं लगा सकी कि तालिबान इतनी जल्दी अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेगा। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन की सरकार ने माना था कि इस तरह की खुफिया जानकारी मिली हैं कि इस साल काबुल पर कब्जा होने के आसार नहीं हैं। ब्रिटेन की सेना के प्रमुख, जनरल निक कार्टर ने बीबीसी से कहा, ‘‘इस रफ्तार ने हमें हैरान कर दिया और मुझे नहीं लगता कि हम ऐसा कुछ समझ पा रहे थे कि तालिबान ऐसा कर पाएगा।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या सैन्य खुफिया जानकारी गलत थी तो उन्होंने कहा कि सरकार को अनेक सूत्रों से गुप्त जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह विशुद्ध रूप से सेना की खुफिया जानकारी नहीं थी।’’ ब्रिटेन और अमेरिका के आखिरी सैनिकों ने एक सप्ताह पहले अफगानिस्तान छोड़ा था। विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने पिछले सप्ताह सांसदों से कहा था कि खुफिया आकलन यह है कि अगस्त में सुरक्षा संबंधी हालात बिगड़ेंगे लेकिन इस साल काबुल पर कब्जा होने के आसार नहीं हैं। हालांकि तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर नियंत्रण कर लिया और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात जाना पड़ा। यह आकलन गलत कैसे हुआ, इस सवाल के जवाब में निक ने कहा, ‘‘सीधा जवाब यही है कि सभी ने गलत अंदाज लगाया। तालिबान को भी उम्मीद नहीं थी कि इतनी तेजी से चीजें बदल जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं