लाइव न्यूज़ :

रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर दागी मिसाइलें, 19 लोगों की जान गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 28, 2023 18:41 IST

यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उमान में रूसी हमलों का शिकार बना अपार्टमेंट ब्लॉक 10 आवासीय भवनों में से एक था। यूक्रेन की राहत और बचाव में लगी संस्था का कहना है कि 19 लोगों के मारे जाने के अलावा कई अन्य जख्मी भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के कई शहरों पर रूस ने हवाई हमले किएहमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए हैंरूसी मीडिया की तरफ से नागरिक ठिकानों पर हमले की बात से इनकार किया गया है

नई दिल्ली: शुक्रवार, 28 अप्रैल को रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। जानकारी के अनुसार कीव सहित पूरे यूक्रेन के शहरों पर रूसी हवाई हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि मध्य शहर उमान में रूसी हमलों के कारण एक बच्चे सहित सत्रह लोगों की मौत हो गई। हमलों में निप्रो शहर में एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई।

हमले के बारे में रूस की राज्य पोषित मीडिया समाचार एजेंसी आरआईए ने कहा है कि रूस ने यूक्रेनी सेना की इकाइयों पर शुक्रवार को उच्च-सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया। रूसी मीडिया की तरफ से नागरिक ठिकानों पर हमले की बात से इनकार किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी कहा है कि उसकी सेना ने हमलों के साथ यूक्रेनी सेना की आरक्षित इकाइयों को निशाना बनाया था।

यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उमान में रूसी हमलों का शिकार बना  अपार्टमेंट ब्लॉक 10 आवासीय भवनों में से एक था। यूक्रेन की राहत और बचाव में लगी संस्था का कहना है कि 19 लोगों के मारे जाने के अलावा कई अन्य जख्मी भी हुए हैं। घायलों में 11 को अच्छे इलाज की जरूरत है। रूसी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमलों ने दिखाया कि रूस के खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की जरूरत है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस पर वैश्विक प्रतिबंधों को बढ़ाया जाना चाहिए।

कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने बताया है कि यह 51 दिनों में राजधानी पर पहला रूसी मिसाइल हमला था। राजधानी में नागरिक हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। इन हमलों के बीच यूक्रेन लगातार अमेरिका और पश्चिमी देशों की मदद से अपनी ताकत बढ़ाने में भी जुटा है। यूक्रेन को अमेरिका से पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली प्राप्त हुई है।

अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली को  दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है। ये आसमान से आने वाले किसी भी खतरे को भांप सकती है। पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली से किसी भी मिसाइल और लड़ाकू विमान को हवा में ही मार गिराया जा सकता है। पैट्रियट को दुनिया के सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है। पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के एक लॉन्चर में चार मिसाइलें होती हैं।  इस सिस्टम को फायरिंग के लिए तैयार करने में 30 मिनट का समय लगता है। इसे फायर करने के बाद आसानी से दूसरी जगह भेजा जा सकता है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान