लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में स्कूल पर हमला, छात्र की हत्या, 26 छात्र और 16 शिक्षक समेत 40 से अधिक लोगों का अपहरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 18, 2021 16:29 IST

नाइजीरियाई अधिकारियों ने कहा कि एक स्कूल से छात्रों और शिक्षकों का अपहरण कर लिया गया है। फिरौती के लिए अभी कॉल नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसैन्य वर्दी में बंदूकधारियों ने नाइजर राज्य के कगारा शहर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज पर हमला किया। तीन दिन पहले बंदूकधारियों ने नाइजर राज्य परिवहन प्राधिकरण की एक बस का अपहरण किया था।दो महीने पहले बंदूकधारियों ने कास्तिना राज्य के एक स्कूल से 300 से अधिक छात्रों का अपहरण किया था।

अबुजाः नाइजीरिया में संदिग्ध आपराधिक गिरोह के बंदूकधारियों ने स्कूल पर हमला बोल दिया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। 

बंदूकधारियों ने करीब 26 छात्र और 16 शिक्षक समेत 40 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया। राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने सुरक्षा बलों को एक बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया। सैन्य वर्दी में बंदूकधारियों ने नाइजर राज्य के कगारा शहर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज पर हमला किया। 

प्राधिकारी अपहृत लोगों की सटीक संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। स्कूल के एक छात्र अवल अब्दुलरहमान ने बताया कि बंदूकधारियों ने भागने की कोशिश कर रहे एक छात्र के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। स्कूल के एक अध्यापक अलियू इसाह ने बताया कि बंदूकधारी सेना की वर्दी पहनकर देर रात करीब डेढ़ बजे स्कूल परिसर में घुसे और उन्होंने उससे कहा कि वह उन्हें उस स्थान पर ले जाए, जहां छात्र सो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने वहां अध्यापक और कुछ छात्रों को बांध दिया।

उसने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे आगे किया, ताकि मैं उन्हें छात्रावास तक ले जाऊं... उन्होंने छात्रों से कहा कि वे चिंता नहीं करें, क्योंकि वे सैन्यकर्मी हैं।’’ उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी और एक बदमाश ने काला कोट पहन रखा था।

अध्यापक ने कहा, ‘‘उन्होंने सभी छात्रों को बाहर एकत्र किया, लेकिन कुछ छात्र झाड़ियों में भाग गए। मैं सोच रहा था कि मैं बच नहीं पाऊंगा, लेकिन भगवान ने मुझे भागने का रास्ता दिखाया। मैं छात्रों के साथ फुटबाल के मैदान की ओर भागा और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।’’

नाइजर राज्य के गवर्नर अबुबकर सानी बेल्लो ने हमले के मद्देनजर राज्य के स्कूलों को बंद कर दिया है और देश के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी से सुरक्षा कड़ी करने में सहयोग की अपील की है। इस घटना के करीब दो महीने पहले बंदूकधारियों ने कास्तिना राज्य के एक स्कूल से 300 से अधिक छात्रों का अपहरण किया था। छात्रों को बाद में छोड़ कर दिया गया था। इस हमले से तीन दिन पहले बंदूकधारियों ने नाइजर राज्य परिवहन प्राधिकरण की एक बस का अपहरण किया था और कम से कम 21 यात्रियों का अपहरण कर लिया था।

टॅग्स :नाइजीरियासंयुक्त राष्ट्रबोको हराम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं