लाइव न्यूज़ :

नस्लीय घटनाओं के बीच सिंगापुर में लागू होगा नया कानून

By भाषा | Updated: September 5, 2021 12:31 IST

Open in App

सिंगापुर में हाल में नस्लीय भेदभाव से जुड़े कई मामले सामने आने के बाद देश सौहार्द बनाए रखने के लिए नरम किंतु प्रभावशाली रुख अपना रहा है। यहां मीडिया में आयी एक खबर में यह जानकारी दी गयी है। कानून और गृह मामलों के मंत्री के. षणमुगम ने शनिवार को कहा कि नस्लीय सौहार्द पर नया कानून लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस की रैली में नस्लीय सद्भाव अनुरक्षण अधिनियम की घोषणा की थी। उन्होंने सिंगापुर में कोविड-19 महामारी के बीच नस्लीय घटनाएं बढ़ने के बाद यह घोषणा की। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने कानून मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘बाजार या फूड सेंटर या लिफ्ट में हर दिन एक-दूसरे से बातचीत करने के कारण आप सभी को अदालत तक नहीं ले जाना चाहते और फिर उन्हें जेल में डालना या उन पर जुर्माना लगाना या उनके साथ अपराधियों की तरह बर्ताव करना नहीं चाहते। मुझे लगता है कि यह एक असंभव स्थिति है। चीजें बेहतर करने के बजाय आप उन्हें बदतर बना देंगे।’’ उन्होंने कहा कि इसके बजाय सरकार गैर दंडात्मक प्रतिबंधों पर विचार करने के लिए संस्कृति, सामुदायिक और युवा मंत्रालय तथा नस्लीय सद्भाव को बढ़ावा दे रही राष्ट्रीय संस्थान वनपीपुलडॉटएसजी जैसी एजेंसियों के साथ निकटता से काम करेगी। सिंगापुर की आबादी 59 लाख है। जिसमें सबसे अधिक संख्या चीनी नागरिकों की है और उसके बाद मलेशियाई, भारतीय और एशियाई तथा कॉकेशसी मूल के अन्य नागरिक आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतध्रुपद अकादमी दिल्ली में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, ध्रपुद और ख्याल के रंगारंग प्रस्तुती का कर रही है आयोजन

भारतगांधी शांति पुरस्‍कार के साथ एक करोड़ की धनराशि लेने से गीता प्रेस ने इंकार किया, सिर्फ सम्मान स्वीकार करने का फैसला लिया

भारतIndia Ki Udaan: गूगल ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना शुरू की, जानिए इसके बारे में

भारतकुतुब मीनार में नमाज पर रोक, हिंदू पक्ष ने पूजा की मांगी इजाजत, सरकार ने कहा- ASI की नीतियां 'निर्जीव स्थानों' पर पूजा की इजाजत नहीं देती

भारतकुतुब मीनार से दो गणेश मूर्तियों को हटाना चाहती है सरकार, एएसआई को पत्र लिख उनके रखे जाने का स्थान अपमानजनक बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत