लाइव न्यूज़ :

इमरान खान को लेकर बोली नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज- उनका खेल खत्म हो गया है, जानें और क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2023 12:50 IST

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद उनका "खेल खत्म हो गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देमरियम ने इमरान खान से कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के छोड़कर चले जाने के बाद "खेल खत्म हो गया है।"देश में नौ मई को हुई हिंसा के बाद से पीटीआई के अब तक 70 से अधिक वकीलों और नेताओं ने पार्टी छोड़ दी हैअसद उमर, फवाद चौधरी और शिरीन मजारी समेत पीटीआई के शीर्ष नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद उनका "खेल खत्म हो गया है।" मरियम ने पंजाब प्रांत में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शुक्रवार को ये टिप्पणियां कीं। 

उन्होंने इस दौरान नौ मई को हुई घटनाओं पर भी बात की जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख खान को गिरफ्तार किया गया था जिससे देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पीएमएल-एन सुप्रीमो और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने पीटीआई अध्यक्ष खान से कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के छोड़कर चले जाने के बाद "खेल खत्म हो गया है।" 

देश में नौ मई को हुई हिंसा के बाद से पीटीआई के अब तक 70 से अधिक वकीलों और नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। पार्टी के महासचिव असद उमर, पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी और पूर्व मानवाधिकारी मंत्री शिरीन मजारी समेत पीटीआई के शीर्ष नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। बड़ी संख्या में नेताओं के पार्टी छोड़ने पर 'पीटीआई' पर निशाना साधते हुए मरियम ने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों की कतार लग गयी है। 

पीटीआई नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब सुरक्षा बलों ने नागरिक तथा सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों के बाद पार्टी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। मरियम ने पूर्व प्रधानमंत्री खान की निंदा करते हुए कहा, "जब नेता खुद ही गीदड़ है तो लोग कैसे साथ रहेंगे? आपके लोग खुलासा कर रहे हैं कि इमरान खान (70) नौ मई की घटनाओं के मास्टमाइंड हैं।" 

पीएमएल-एन नेता ने कहा कि खान नौ मई के "आतंकवाद" के मास्टरमाइंड थे लेकिन आतंकवाद रोधी अदालत का सामना उनके कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खान अपनी पत्नी बुशरा बीबी को चादरों से ढककर अदालत ले गए लेकिन उन्होंने अन्य महिलाओं का मोहरों के रूप में इस्तेमाल किया। मरियम ने कहा कि नौ मई की घटना "पाकिस्तान सेना पर हमला" थी और पूर्व प्रधानमंत्री की उनके "सहायक" मदद कर रहे थे। 

गौरतलब है कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा खान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को हिंसक प्रदर्शन हुए थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाहौर कोर कमांडर के आवास, मियांवाली एअरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई इमारत समेत कई सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी। 

पुलिस ने हिंसक झड़पों में 10 लोगों की मौत की जानकारी दी जबकि खान की पार्टी ने दावा किया कि सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में उनके 40 कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी। हिंसा के बाद खान के हजारों समर्थकों को गिरफ्तार किया गया और सेना ने इसे देश के इतिहास में "काला दिन" बताया।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मरियम नवाजनवाज शरीफइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO