लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान छोड़ लंदन रवाना हुईं मरियम नवाज, पिता नवाज शरीफ के कहने पर छोड़ा घर, जानें वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 13, 2022 15:26 IST

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पीटीआई के संभावित लॉन्ग मार्च की सफलता के मामले में मरियम नवाज को देश में रहने के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देमरियम नवाज ने अपने पिता और पीएमएल (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ के आदेश पर पाकिस्तान छोड़ा।मरियम नवाज 5 अक्टूबर को लंदन के लिए रवाना हो गईं।मरियम ने अपने बाकी भाई-बहनों की तरह लंदन में शरण ली।

लाहौर: पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज लाहौर उच्च न्यायालय के एक आदेश के माध्यम से अपना पासपोर्ट वापस पाने के 24 घंटे से भी कम समय बाद 5 अक्टूबर को लंदन के लिए रवाना हो गईं। गुरुवार को एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि मरियम नवाज ने अपने पिता और पीएमएल (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ के आदेश पर पाकिस्तान छोड़ा।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की लंबी मार्च की तैयारी और इसकी संभावित सफलता के बारे में सरकारी एजेंसियों की रिपोर्ट में व्यक्त चिंताओं से तुरंत पाकिस्तान छोड़ने का निर्णय लिया गया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मरियम ने अपने बाकी भाई-बहनों की तरह लंदन में शरण ली। रिपोर्ट में कहा गया कि यह निर्णय संभावित राजनीतिक नतीजों के बारे में चिंताओं से प्रेरित था ।

रिपोर्ट में कहा गया कि किसी भी राजनीतिक उथल-पुतल से बचने के लिए सरकारी एजेंसियों ने तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कहा कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि खान अपने लंबे मार्च में सफल होंगे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा, "पीटीआई के संभावित लॉन्ग मार्च के सफल होने की स्थिति में मरियम नवाज को देश में रहने के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता था।"

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि मार्च के थमने के बाद ही मरियम नवाज की पाकिस्तान वापसी संभव होगी। सूत्रों ने बताया कि मरियम के तीन भाई-बहन पहले से ही लंदन में हैं और मरियम के आने से नवाज शरीफ ने अपने पूरे परिवार को लंदन में सुरक्षित कर लिया है। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने बेटे हमजा शहबाज के साथ पाकिस्तान में हैं। 

टॅग्स :मरियम नवाजशहबाज शरीफपाकिस्ताननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO