लाइव न्यूज़ :

निजी समारोह में हुआ प्रिंस हैरी और मेगन के पुत्र आर्ची का नामकरण संस्कार

By भाषा | Updated: July 7, 2019 09:18 IST

चर्च ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख केंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने एक निजी समारोह में ससेक्स के ड्यूक और डचेज के दो महीने के बेटे का बपतिस्मा किया।

Open in App

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के पुत्र और ब्रिटेन के शाही परिवार के सबसे नए सदस्य आर्ची माउंटबेटन विंडसर का नामकरण संस्कार शनिवार को विंडसर कैस्टल में एक निजी पारिवारिक समारोह में किया गया।

चर्च ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख केंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने एक निजी समारोह में ससेक्स के ड्यूक और डचेज के दो महीने के बेटे का बपतिस्मा किया।

इस दौरान शिशु को विशेष पोशाक पहनायी गई। शाही शिशु नामकरण के दौरान 11 वर्षों से इसी तरह की पोशाक पहन रहे हैं।

समारोह के बाद प्रिंस हैरी और मेगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आर्ची के साथ तस्वीरें साझा की जिसमें पहली बार शिशु का चेहरा दिखाया गया। इनमें से एक तस्वीर में पूरा शाही परिवार साथ में है और एक अन्य तस्वीर में शिशु और उसके माता-पिता नजर आ रह हैं। 

टॅग्स :प्रिंस हैरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रिंस हैरी का दावा- उनके भाई विलियम ने उनपर किया था शारीरिक हमला, जानें कारण

विश्वप्रिंस हैरी दूसरी बार बने पिता, पत्नी मेगन मार्केल ने दिया बेटी को जन्म

विश्वएलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन, पोते हैरी और उनकी पत्नी मेगने ने भी दी श्रद्धांजलि

विश्वप्रिंस हैरी और मेघन मर्केल ने किया खुलासा, कहा- दूसरी संतान बेटी होगी, हम एक परिवार

बिदेशी सिनेमाBritain के प्रिंस Harry और Meghan Markle दूसरी बार बनेंगे पेरेंट्स, शाही परिवार में खुशी का माहौल

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं