लाइव न्यूज़ :

मोदी ने रक्षा प्रौद्योगिकी को मजबूत बनाने को लेकर जनरल एटॉमिक्स के मुख्य कार्यकारी से की चर्चा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जनरल एटॉमिक्स कंपनी के भारतीय-अमेरिकी कार्यकारी विवेक लाल से मुलाकात की और ड्रोन प्रौद्योगिकी सहित भारत के रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र को मजबूती देने और उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को लेकर चर्चा की।

लाल एक जानेमाने विमान निर्माण तकनीक और रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच कई अहम रक्षा सौदों में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्हें पिछले साल कैलिफोर्निया स्थित जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉर्पोरेशन का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया था।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लाल ने प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान रक्षा और उभरते प्रौद्योगिकी निर्माण को गति देने के लिए हाल ही में नियमों में किए गए नीतिगत बदलावों और भारत में क्षमता निर्माण को बढ़ाने की सराहना की।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों ने रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बीच एक ट्वीट में कहा, ‘‘भविष्य के एक ऐसे विषय को लेकर चर्चा कर रहा हूं जिसने वर्तमान में सभी का ध्यान आकर्षित किया है। जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉपोरेशन के विवेक लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया। उन्होंने ऐतिहासिक सुधारों और उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन योजना सहित ड्रोन प्रौद्योगिकी में भारत के बढ़ते कदमों पर चर्चा की।’’

जनरल एटॉमिक्स परमाणु और रक्षा क्षेत्र की दुनिया की अग्रणी कंपनियों में एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप