लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको: 19 शव पुल से लटके और सड़क के किनारे मिले, बैनर पर लिखा- देशभक्त बनिए, वियाग्रा को खत्म कीजिए 

By भाषा | Updated: August 9, 2019 13:05 IST

Mexico: पश्चिमी राज्य मिचोआकान के अभियोजक ने लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। इसे मादक पदार्थ का धंधा करने वाले गिरोहों द्वारा हिंसा की वापसी माना जा रहा है, जो मेक्सिको में वर्ष 2006-2012 के बीच अपने चरम पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देक्सिको पुलिस ने एक पुल से लटक रहे नौ शव और सड़क के किनारे क्षत विक्षत अवस्था में सात शव बरामद किए। सड़क से थोड़ी दूर पर तीन और शव बरामद किए गए हैं। कुल मिला कर 19 शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किए

मेक्सिको पुलिस ने एक पुल से लटक रहे नौ शव और सड़क के किनारे क्षत विक्षत अवस्था में सात शव बरामद किए। सड़क से थोड़ी दूर पर तीन और शव बरामद किए गए हैं। कुल मिला कर 19 शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किए। पुल से लटकते शव के पास एक बैनर भी मिला है जिसमें ड्रग माफिया ने प्रतिद्वन्द्वियों को धमकी दी है।

पश्चिमी राज्य मिचोआकान के अभियोजक ने लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। इसे मादक पदार्थ का धंधा करने वाले गिरोहों द्वारा हिंसा की वापसी माना जा रहा है, जो मेक्सिको में वर्ष 2006-2012 के बीच अपने चरम पर थे। उस दौर में प्रशासन और प्रतिद्वंद्वी गिरोहों को संदेश देने के लिए लोगों की हत्या कर शवों को सड़क के किनारे फेंक दिया जाता था।

मिचोआकान के अटॉर्नी जनरल एड्रियन लोपेज सोलिज ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुल से बरामद दो शव अर्धनग्न अवस्था में थे और उनके गले में फंदा था। एक क्षतविक्षत शव महिला का है।

पीड़ित उरुपान शहर के हैं जिन्हें गोली मारी गई है। कुछ शवों के हाथ बंधे हुए हैं। शव के पास से बरामद बैनर स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह कुख्यात गैंग जलिस्को को इंगित करता है। बैनर में लिखा है ‘‘देशभक्त बनिये, वियाग्रा को खत्म कीजिये।’’ 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा