लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में पुलिस थाने के बाहर शख्स ने खुद को विस्फोट से उड़ाया, एक अधिकारी की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: December 7, 2022 11:46 IST

इंडोनेशिया के जावा में एक पुलिस थाने के बाहर शख्स ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से अस्ताना अन्यार पुलिस थाने में प्रवेश करने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया में बुधवार को शख्श ने पुलिस थाने के बाहर खुद को विस्फोट से उड़ाया।शख्स की पहचान अभी नहीं की जा सकी है, वह मोटरसाइकिल से आया था।शख्स ने मोटरसाइकिल से अस्ताना अन्यार पुलिस थाने में प्रवेश करने की कोशिश की थी, जहां कई पुलिस अधिकारी खड़े थे।

बांडुंग: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में बुधवार को एक पुलिस थाने के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम राष्ट्र में आत्मघाती हमलों की कड़ी में यह नया मामला है।

बांडुंग के पुलिस प्रमुख अश्विन सिपयुंग ने कहा कि एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से अस्ताना अन्यार पुलिस थाने में प्रवेश करने की कोशिश की और जहां पुलिस अधिकारी सुबह की सभा के लिए कतार में खड़े थे, वहां उसने खुद को उड़ा लिया। विस्फोट में 7 लोगों के घायल होने की भी खबर है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी भी पश्चिम जावा के बांडुंग शहर में हुए हमले की जांच कर रही है।

घायलों में 6 अधिकारी और एक आम नागरिक है। इन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

कट्टरपंथी समूह से संबंध रखने वाले उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में थाने के गेट पर एक जलती हुई मोटरसाइकिल के पास शरीर के टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दिए। टेलीविजन खबरों में इमारत से सफेद धुंआ निकलते और जोरदार धमाके के बाद दहशत में भागते लोगों को दिखाया गया।

इंडोनेशिया 2002 में बाली के रिसॉर्ट द्वीप पर बमबारी के बाद से आंतकवादियों से जूझ रहा है, जिसमें 202 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर विदेशी पर्यटक थे। विदेशियों पर लक्षित हमलों के स्थान पर हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर सरकार, पुलिस और आतंकवाद विरोधी बलों और आतंकवादियों द्वारा काफिर माने जाने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

टॅग्स :इंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

विश्वIndonesia: सिदोअर्जो में भरभरा कर गिरी इस्लामिक स्कूल की इमारत, 65 छात्र मलबे में दबे; कई बच्चे के मौत की आशंका

भारतHindi Diwas 2025: भारत ही नहीं, इन देशों में भी हिंदी का बोलबाला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

विश्वIndonesia Ferry Fire: बीच समुद्र में लगी आग, सैकड़ों लोग सवार, 284 यात्रियों और चालक दल को बचाया, 5 की मौत, देखिए हॉरर वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद