लाइव न्यूज़ :

माली के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अब भी विद्रोही सैनिकों के कब्जे में

By भाषा | Updated: May 25, 2021 18:03 IST

Open in App

बमाको (माली), 25 मई (एपी) माली में सरकार में हुई फेरबदल में सैन्य शासक के दो सदस्यों को शामिल नहीं किये जाने के कुछ ही घंटे बाद विद्रोही सैनिकों ने देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बंधक बना लिया और वे मंगलवार को सैनिकों के ही कब्जे में हैं। सेना ने नौ महीने पहले माली में तख्तापलट कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।

अफ्रीकी संघ, संयुक्त राष्ट्र, पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्रीय समूह (इकोवास) और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अन्य सदस्यों ने राष्ट्रपति बाह एन’डॉव और प्रधानमंत्री मोक्टर ओउने को तत्काल रिहा किये जाने की मांग की। उन्हें सोमवार रात को काती सैन्य मुख्यालय ले जाया गया था।

यह इलाका राजधानी से करीब 15 किलोमीटर दूर है और सैन्य शासकों का गढ़ रहा है।

दोनों नेताओं की रिहाई की मांग वाले संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने वालों ने माली में राजनीतिक सत्ता हस्तांतरण बहाल होने और तय समयसीमा में यह प्रक्रिया समाप्त होने की जरूरत बताई।

बयान में कहा गया है, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय जबरन इस्तीफे समेत तमाम कार्रवाइयों का विरोध करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज का यह अविवेकपूर्ण फैसला भविष्य में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को माली के समर्थन में आने से रोकेगा।’’

संयुक्त बयान के अनुसार इकोवास का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बमाको का दौरा करेगा।

सेना ने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। बमाको में मंगलवार को शांति रही। माली के सरकारी टीवी ने केवल सरकार के नये सदस्यों की घोषणा वाले आधिकारिक बयान का ही प्रसारण बार-बार किया।

इस घटनाक्रम से एक नयी चिंता उभर कर सामने आयी है कि क्या मौजूदा सरकार स्वतंत्र रूप से भविष्य में काम कर पाएगी और अगले साल फरवरी में माली में तय लोकतांत्रिक चुनाव को आयोजित कराने की योजना को आगे बढ़ा पाएगी। संयुक्त राष्ट्र माली में शांति रक्षण अभियानों पर हर साल 1.2 अरब डॉलर खर्च करता है।

दोनों नेताओं ने पिछले साल सितंबर में शपथ ली थी। तब सत्तारूढ़ सैन्य शासक अंतरराष्ट्रीय दबाव में असैन्य सरकार को सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला