लाइव न्यूज़ :

Major League Soccer: मेस्सी की झोली में 46वीं ट्रॉफी?, गत चैंपियन कोलंबस क्रू को 3-2 से हराकर इंटर मिलान ने जीती सपोर्टर्स शील्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2024 12:24 IST

Major League Soccer: कोलंबस की टीम के 31 मैच में 57 अंक हैं और वह अपने तीनों मैच जीतकर भी इंटर मियामी की बराबरी नहीं कर सकती।

Open in App
ठळक मुद्देMajor League Soccer: पुरुष फुटबॉल के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी के अपने रिकॉर्ड को और बेहतर किया।Major League Soccer: इंटर मियामी के लीग सत्र में 20 जीत, चार हार और आठ ड्रॉ से 68 अंक रहे। Major League Soccer: अंतिम दो मैच जीतकर इंटर मियामी की टीम कुल अंकों को 74 तक पहुंचा सकती है जो नया रिकॉर्ड होगा।

Major League Soccer: इंटर मिलान ने गत चैंपियन कोलंबस क्रू को 3-2 से हराकर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) सपोर्टर्स शील्ड जीत ली। लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ के अंतिम लम्हों में दो गोल दागे जबकि गोलकीपर ड्रेक कैलेंडर ने 84वें मिनट में पेनल्टी किक रोककर टीम की जीत सुनिश्चित की। नियमित सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को सपोर्टर्स शील्ड दी जाती है। मेस्सी की यह 46वीं ट्रॉफी है जो उन्होंने अपने क्लब या देश के लिए जीती है। उन्होंने पुरुष फुटबॉल के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी के अपने रिकॉर्ड को और बेहतर किया।

बुधवार की जीत के बाद इंटर मियामी के लीग सत्र में 20 जीत, चार हार और आठ ड्रॉ से 68 अंक रहे। अपने अंतिम दो मैच जीतकर इंटर मियामी की टीम कुल अंकों को 74 तक पहुंचा सकती है जो नया रिकॉर्ड होगा। कोलंबस की टीम के 31 मैच में 57 अंक हैं और वह अपने तीनों मैच जीतकर भी इंटर मियामी की बराबरी नहीं कर सकती।

चैंपियन्स लीग में लिली से हारा रीयाल मैड्रिड

काइलियान एमबापे स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे लेकिन गत चैंपियन रियाल मैड्रिड को बुधवार को यहां चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लिली के खिलाफ 0-1 की हार से नहीं बचा पाए। पैर की मांसपेशियों में मामूली चोट के बाद एमबापे को स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतारा गया। लिली के लिए मैच का एकमात्र गोल कनाडा स्ट्राइकर जोनाथन डेविड ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी पर दागा।

वीडियो समीक्षा में पाया गया कि मिडफील्डर एडवर्डो कैमाविंगा का हाथ गेंद पर लगा था जिसके बाद लिली को पेनल्टी मिली। पिछले सप्ताहांत हैट्रिक बनाने वाले डेविड ने इसके बाद गोलकीपर एंड्री लुनिन को छकाते हुए गोल किया। एमबापे रीयाल मैड्रिड के लिए 57वें मिनट में मैदान पर आए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए।

लीवरपूल ने मिडफील्डर एलेक्सिस मैक एलिस्टर और दिग्गज फारवर्ड मोहम्मद सालाह के गोल से बोलोग्ना को 2-0 से हराया। इस बीच स्थानापन्न खिलाड़ी जॉन डुरान ने अंतिम लम्हों में गोल करके एस्टन विला को बायर्न म्यूनिख पर 1-0 से जीत दिलाई।

यूवेंटस ने लेपजिग को 3-2 से हराया जबकि बेनेफिका ने एटलेटिको मैड्रिड को 4-0 से रौंदा। इटली की टीम अटलांटा ने यूक्रेन के शाख्तर पर 3-0 से जीत दर्ज की जबकि नीदरलैंड के क्लब फेयेनोर्ड ने गिरोना पर 3-2 से जीत हासिल की। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीInter Milan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल