लाइव न्यूज़ :

Laureus Sports Awards: नोवाक जोकोविच और एताना बोनमाती का जलवा, यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 23, 2024 11:58 IST

टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 5वीं बार लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का सम्मान अपने नाम किया। स्पेन के विश्व कप विजेता फुटबॉल स्टार ऐताना बोनमती ने वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच ने लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का सम्मान अपने नाम किया ऐताना बोनमती ने वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता स्पेन की फीफा विश्व कप विजेता टीम को लॉरियस टीम ऑफ द ईयर चुना गया

Laureus Sports Awards Full List: टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 2012, 2015, 2016 और 2019 के बाद रिकॉर्ड 5वीं बार लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का सम्मान अपने नाम किया है। स्पेन के विश्व कप विजेता फुटबॉल स्टार ऐताना बोनमती ने वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। समारोह 22 अप्रैल को मैड्रिड में आयोजित किया गया था। स्पेन की फीफा विश्व कप विजेता टीम को लॉरियस टीम ऑफ द ईयर चुना गया। 

इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर जूड बेलिंगहैम ने रियल मैड्रिड में अपने प्रदर्शन के लिए लॉरियस ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। इस बीच, प्रसिद्ध जिमनास्ट सिमोन बाइल्स को पिछले साल खेल में उनकी सनसनीखेज वापसी के लिए प्रशंसा मिली। 7 बार के सुपर बाउल चैंपियन टॉम ब्रैडी ने जोकोविच को स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया। सर्वकालिक महान धावक उसेन बोल्ट ने बोनमाटा को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया। पिछले साल के ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार के विजेता, कार्लोस अलकराज ने बेलिंगहैम को उस श्रेणी के लिए लॉरियस पुरस्कार सौंपा।

लॉरियस खेल पुरस्कार: विजेताओं की पूरी सूची

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड:  नोवाक जोकोविचलॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवार्ड:  ऐताना बोनमाटीलॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर पुरस्कार:  स्पेन महिला फुटबॉल टीमलॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर अवार्ड:  जूड बेलिंगहैमलॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड:  सिमोन बाइल्सलॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड अवार्ड:  फंडासिओन राफा नडालविकलांगता पुरस्कार के साथ लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर:  डिडे डी ग्रूटलॉरियस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड:  अरिसा ट्रू

टॅग्स :नोवाक जोकोविचफीफाखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल