लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इस्लामाबाद में पहली रोबोट संचालित प्रयोगशाला शुरू

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:22 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 13 नवम्बर देश में कोविड-19 की जांच बढ़ाने के मद्देनजर पाकिस्तान ने ब्रिटेन के साथ मिलकर इस्लामाबाद में एक अत्यधिक उन्नत रोबोट द्वारा संचालित प्रयोगशाला खोली है।

ब्रिटेन के ‘ओपनसेल’ के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को इसकी शुरुआत की गई।

प्रयोगशाला में हर पाली में छह कर्मचारियों की जरूरत होगी, ताकि वे पांच रोबोट्स को चला सकें। इनके जरिए प्रतिदिन दो हजार तक परीक्षण किए जा सकते हैं।

पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त डॉ क्रिश्चियन टर्नर ने इस मौके पर कहा कि यह परियोजना पाकिस्तान और ब्रिटेन के बीच करीबी सहयोग का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटेन को टीका विकसित करने और उसके वितरण के प्रयासों के जरिए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आगे होने और साथ ही ‘यूके एड’ के जरिए पाकिस्तान की मदद करने पर गर्व है।’’

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में दो हजार से अधिक नए मामले सामने आने पर देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 352,296 हो गए। वहीं 37 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 7,092 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला