लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: चीन ने ‘सिनोफार्म’ के टीके को सशर्त मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 12:23 IST

Open in App

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, 31 दिसम्बर (एपी) चीन ने सरकारी कम्पनी ‘सिनोफार्म’ द्वारा विकसित कोरोना वायरस के टीके को सशर्त मंजूरी दे दी है।

‘सिनोफार्म’ ने बुधवार को कहा था कि उसका टीका जांच के अंतिम एवं तीसरे चरण के प्रारंभिक नतीजों के अनुसार, संक्रमण से बचाव में 79.3 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है।

सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने चीन के चिकित्सा उत्पादन प्रशासन के उपायुक्त चेन शिफेई के हवाले से कहा, ‘‘ सरकार द्वारा संचालित ‘सिनोफार्म’की सहायक कम्पनी ‘चीन नेशनल बायोटेक ग्रुप (सीएनबीजी) के तहत ‘बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स’ संस्थान द्वारा निर्मित टीके को बुधवार को चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पादन प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।’’

खबर के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों की तुलना में ‘सिनोफार्म’ के नतीजे 50 प्रतिशत बेहतर हैं।

अमेरिका के ‘फाइजर’ और ‘मॉर्डना’ के टीके को अधिकृत करने के बाद चीन ने अपने देश में बनाए जा रहे टीकों में से एक को मंजूरी दी है।

ब्रिटेन ने ‘ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका’ के कोविड-19 के टीके को भी मंजूरी दे दी थी, जिसके पहले टीके वहां सोमवार को लगाए गए।

चीन की सरकार द्वारा संचालित दवा कम्पनी ‘सिनोफार्म’ उन पांच चीनी कम्पनियों में शुमार है, जो टीका बनाने की वैश्विक दौड़ में शामिल हैं।

कोविड-19 से विश्वभर में अभी तक 18 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी