लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दक्षिण कोरिया की राजधानी में पांच लोगों से अधिक के एकत्र होने पर प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:48 IST

Open in App

सियोल (द कोरिया), 21 दिसंबर दक्षिण कोरिया के राजधानी क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दक्षिण कोरिया की आबादी पांच करोड़ 10 लाख है, जिसमें से लगभग आधी जनसंख्या सियोल क्षेत्र में रहती है और हाल में यहां संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

पिछले सप्ताह देश में संक्रमण के प्रतिदिन औसतन 960 मामले सामने आए, जिनमें से 70 प्रतिशत मामले सियोल महानगर क्षेत्र में सामने आए।

सियोल के कार्यवाहक महापौर सियो जुंग हूप ने सोमवार को बताया कि प्रतिबंध सभी तरह की सभाओं पर लागू होगा, जिसमें नए साल की पार्टी, कार्यालयों में दिए जाने वाले भोज, जन्मदिन और पिकनिक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान नियम के अनुसार केवल वैवाहिक समाराहों और अंत्येष्टि में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सियोल और गेओंगी प्रांत में नए प्रतिबंध बुधवार से प्रभावी होंगे और तीन जनवरी तक लागू रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक