लाइव न्यूज़ :

पत्रकार खशोगी हत्या केस: अमेरिका ने दिया सऊदी क्राउन प्रिंस का साथ, मोहम्मद बिन सलमान को बचाने के लिए उठाया यह कदम

By भाषा | Updated: November 18, 2022 12:45 IST

मामले में राज्य विभाग ने गुरुवार को खशोगी की हत्या में सऊदी क्राउन प्रिंस को अमेरिकी अदालतों से बचाने की कोशिश करने के प्रशासन के फैसले को “विशुद्ध रूप से एक कानूनी दृढ़ संकल्प” करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूएस पत्रकार खशोगी हत्या केस में अमेरिका ने सऊदी क्राउन प्रिंस का साथ दिया है।मामले में राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने कहा है कि इस मुकदमे में क्राउन प्रिंस को प्रतिरक्षा मिलनी चाहिए। इस पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ कई और अमेरिकी सांसदों ने कड़ी नाराजगी भी जताई है।

वाशिंगटन डीसी: राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने गुरुवार को घोषणा की कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के कार्यालय को उन्हें अमेरिका के पत्रकार की हत्या मामले में उनकी भूमिका के लिए मुकदमों से बचाना चाहिए। यह एक बड़ा बदलाव है क्योंकि इस नृशंस हत्या को लेकर प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की निंदा के लिए जो बाइडन ने जोरदार आभियान चला चुके हैं। 

क्राउन प्रिंस को मुकदमे में प्रतिरक्षा मिलनी की कही गई है बात 

प्रशासन ने कहा कि प्रिंस की आधिकारिक स्थिति से उन्हें ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के मारे गये लेखक जमाल खशोगी की मंगेतर और उनके द्वारा स्थापित अधिकार समूह ‘डेमोक्रेसी फॉर द अरब वर्ल्ड नाउ’ द्वारा दायर मुकदमे में प्रतिरक्षा मिलनी चाहिए। 

आपको बता दें कि राज्य विभाग ने गुरुवार को खशोगी की हत्या में सऊदी क्राउन प्रिंस को अमेरिकी अदालतों से बचाने की कोशिश करने के प्रशासन के फैसले को “विशुद्ध रूप से एक कानूनी दृढ़ संकल्प” करार दिया है। 

इस पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और कई अमेरिकी सांसदों ने जताई नाराजगी

साथ ही कहा कि अनुरोध गैर-बाध्यकारी है और एक न्यायाधीश अंततः निर्णय करेगा कि प्रतिरक्षा प्रदान की जाए या नहीं। लेकिन इससे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और कई अमेरिकी सांसदों का नाराज होना तय है। 

क्योंकि सऊदी अरब ने देश और विदेश में शांतिपूर्ण आलोचकों के खिलाफ कारावास और अन्य जवाबी कार्रवाई को कड़ा करने समेत तेल उत्पादन में कटौती कर दी है। तेल में कटौती के इस कदम को अमेरिका और उसके सहयोगियों के उस दमनकारी प्रयास के रूप में देखा जा रहा है जिसका मकसद यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए रूस को दंडित करना है।

टॅग्स :USAजो बाइडनसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप