लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ ‘‘रोजाना संघर्ष करता है’’ जापान: जापानी राजदूत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:10 IST

Open in App

कैनबरा, 21 जुलाई (एपी) ऑस्ट्रेलिया में जापानी राजदूत शिंगो यामागामी ने बुधवार को कहा कि चीन के साथ जापान के संबंध तनावपूर्ण चीनी-ऑस्ट्रेलियाई संबंधों से बेहतर नहीं रहे हैं।

राष्ट्रीय मतभेदों के बावजूद चीन के साथ लाभकारी संबंध कैसे बनाए जा सके हैं, इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया में अक्सर जापान का उदाहरण दिया जाता है। लेकिन यामागामी ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में इस पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से उन्होंने चीन के साथ जापान के संबंधों की स्थिति को लेकर ऑस्ट्रेलिया में एक आम गलत धारणा देखी है।

यामागामी ने ऑस्ट्रेलिया के ‘नेशनल प्रेस क्लब’ से कहा, ‘‘इस तर्क का निष्कर्ष यह है कि जापान अपने पड़ोसी चीन से निपटने के मामले में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर काम कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सरल जवाब है: ऐसा नहीं है। मैं इस तर्क से इत्तेफाक नहीं रखता हूं। क्यों? क्योंकि जापान हर रोज संघर्ष कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि जापान, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों को चीन के कारण पैदा हो रही चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। यामागामी ने कहा, ‘‘चिंता मत कीजिए। आप बेहतरीन काम कर रहे हैं। हम एक ही नौका पर सवार हैं और हमें मिलकर काम करना चाहिए।’’

चीन के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंध पिछले साल की शुरुआत से तनावपूर्ण हो गए हैं, जब ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कोविड- 19 वैश्विक महामारी की उत्पत्ति की स्वतंत्र जांच का आह्वान किया था। ऑस्ट्रेलिया ने चीनी प्रौद्योगिकी और प्रमुख बुनियादी ढांचे में निवेश को अवरुद्ध कर दिया है और चीन ऑस्ट्रेलिया से आयात कम करने के लिए अन्य कदमों के साथ शुल्क लगा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला