लाइव न्यूज़ :

इजराइली सेना ने हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

By भाषा | Updated: August 7, 2021 15:12 IST

Open in App

रामल्ला, सात अगस्त (एपी) इजराइली युद्धक विमानों ने शनिवार तड़के गाजा पट्टी में दो ठिकानों को निशाना बनाया। इजराइली सेना ने बताया कि गाजा से इजराइल में भेजे गए आग लगाने वाले गुब्बारे के जवाब में यह किया गया।

इजराइली सेना ने बताया कि उसने हमास के एक सैन्य परिसर और एक रॉकेट प्रक्षेपण स्थल को निशाना बनाया। यह कार्रवाई तब की गयी जब इजराइल में चार आग लगाने वाले गुब्बारे छोड़े गए, जिससे जमीन पर आग लग गयी और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा। इजराइल या गाजा में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

हमास ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजराइली मीडिया ने बताया कि गाजा पट्टी के समीप एक इलाके में शुक्रवार दोपहर को आग लगाने वाले गुब्बारों से चार जगह आग लगी। इस घटना से दो महीने पहले इजराइल और हमास के बीच 11 दिन तक युद्ध चला। गाजा में 2007 में हमास के सत्ता में आने के बाद से यह चौथी लड़ाई थी।

हमास इस बात से नाराज है कि इजराइल ने लड़ाई खत्म होने के बाद से इस क्षेत्र में नाकाबंदी को खत्म करने के लिए बहुत कम प्रयास किया है और वह दबाव बनाने के हथकंडे के तौर पर आग लगाने वाले गुब्बारों का इस्तेमाल करता दिखाई दिया। इजराइल के नए प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने गुब्बारों की तुलना रॉकेट छोड़ने से की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल