लाइव न्यूज़ :

इजरायल ने गाजा पट्टी पर किया हवाई हमला, रॉकेट दागे जाने पर की जवाबी कार्रवाई

By अंजली चौहान | Updated: January 27, 2023 12:07 IST

अभी तक दोनों पक्षों की ओर से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल ने फिलिस्तीन की ओर से रॉकेट दागे जाने पर की जवाबी कार्रवाई।इजरायल ने गाजा पट्टी पर किया हवाई हमला।हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

यरुशलम: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच वर्षों से जारी संघर्ष थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को इजरायल के सैनिकों ने फिलिस्तीन की तरफ से दागे गए रॉकेट के जवाब में एयर स्ट्राइक की है। इजरायल हवाई हमले के द्वारा फिलिस्तीन का ज्यादा से ज्यादा नुकसान करने की फिराक में है। 

हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों की ओर से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि गाजा की ओर से इजरायल पर रॉकेट से हमला किया जा रहा है, जिसे नाकाम करते हुए इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की है। 

फिलिस्तीनी सैनिकों की हत्या के बाद बड़ा तनाव

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, फिलिस्तीनियों की तरफ से रॉकेट दागने के पीछे का कारण है, इजरायल की ओर से नौ फिलिस्तीनियों की हत्या करना। नौ फिलिस्तीनियों की हत्या के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में एक 61 वर्षीय महिला सहित नौ फिलिस्तीनियों को इजरायली सैनिकों द्वारा मारे जाने के बाद तनाव बढ़ गया है। 

बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच ये विवाद कई सालों से ऐसे ही चला आ रहा है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिटलर ने लगभग 42 लाख यहूदी लोगों को बेरहमी से मारवा डाला था, जिसके बाद बड़ी संख्या में यहूदियों ने फिलिस्तीन में बसने का फैसला किया। फिलिस्तीन में पहले से ही अरब बहुसंख्यक लोग रहते थे। यहूदियों के बड़ी संख्या में आने के बाद दोनों समुदाय के लोगों के बीच जमीन को लेकर संघर्ष होने लगा। बड़ी संख्या में रह रहे यहूदियों को इजरायल सौंप दिया गया, जबकि बाकी अरब बहुसंख्यकों को फिलिस्तीन सौंपा गया।

हालांकि, अस्तित्व में आए इजरायल ने अपने पड़ोसी देशों से युद्ध किया, जिसके बाद वेस्ट बैंक पर जॉर्डन का कब्जा हो गया और गाजा पट्टी मिश्र के अधिकार में चली गई। 1967 में इजराइल और पड़ोसी देशों में फिर से एक बड़ा युद्ध हुआ, जिसके बाद इजरायल ने मिश्र से गाजा पट्टी और जॉर्डन से वेस्ट बैंक को छीन लिया। 1993 में ओसलो एकोर्ड समझौता किया गया, लेकिन ये समझौता ज्यादा चल नहीं सका और इजरायल और फिलिस्तीन के बीच फिर से हिंसक झड़प और हमले की वारदात बढ़ गई है। 

टॅग्स :इजराइलRocketsPalestine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा