लाइव न्यूज़ :

IRIS Dena: हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमला, 87 शव बरामद और ईरान के 32 नौसैनिकों को बचाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2026 11:40 IST

IRIS Dena: नौसेना और तटरक्षक बल को तड़के पांच बजकर आठ मिनट पर दक्षिणी बंदरगाह जिले गॉल से लगभग 40 समुद्री मील की दूरी पर स्थित ‘आईरिस देना’ नामक पोत के डूबने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका की नौसेना ने 87 शव बरामद किए और 32 लोगों को बचाया। हमले को ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की वैश्विक पहुंच का सबूत बताया।आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के ‘‘अस्तित्व’’ के लिए खतरा है।

कोलंबो: अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट से दूर हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत पर हमला किया, जो डूब गया। इस हमले के बाद पश्चिम एशियाई संघर्ष भारतीय उपमहाद्वीप के और करीब आ गया है। इस हमले में कम से कम 87 लोग मारे गए। बुधवार को पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष भारत के पड़ोस तक पहुंच गया है। शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो की चपेट में आने के बाद श्रीलंका के तट के पास हिंद महासागर में एक ईरानी फ्रिगेट आईआरआईआईएस देना डूब गया।

श्रीलंका ने बुधवार को बताया कि उसकी नौसेना ने देश के दक्षिणी तट के पास डूबे एक युद्धपोत से 87 शव बरामद किए और ईरान के 32 नौसैनिकों को बचाया। विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को बताया कि श्रीलंकाई नौसेना और तटरक्षक बल को तड़के पांच बजकर आठ मिनट पर दक्षिणी बंदरगाह जिले गॉल से लगभग 40 समुद्री मील की दूरी पर स्थित ‘आईरिस देना’ नामक पोत के डूबने की सूचना मिली थी।

हेराथ ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना और वायु सेना ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया। श्रीलंका ने पहले बताया था कि उसकी नौसेना ने बुधवार तड़के लगभग 180 नाविकों को लेकर जा रहे ‘आईरिस देना’ नामक ईरानी जहाज से 32 ईरानी नाविकों को बचाया। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, "एक अमेरिकी पनडुब्बी ने एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जो अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में खुद को सुरक्षित समझ रहा था। इसके बजाय, वह एक टॉरपीडो से डूब गया।" उन्होंने इस हमले को ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की वैश्विक पहुंच का सबूत बताया।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आईएसआईएस, अल कायदा के खिलाफ मिलकर कार्रवाई का आह्वान किया

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवादी संगठनों आईएसआईएस और अल कायदा तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने का आह्वान किया है। भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के ‘‘अस्तित्व’’ के लिए खतरा है।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?