लाइव न्यूज़ :

सलमान रश्दी पर हुए हमले में अपनी संलिप्तता से ईरान ने किया इनकार, कहा- इसके लिए लेखक और उनके समर्थक जिम्मेदार

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 16, 2022 07:42 IST

रकार के एक अधिकारी ने लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले में तेहरान का हाथ होने की बात से सोमवार को इनकार कर दिया। रुश्दी पर शुक्रवार को हुए हमले के बाद ईरान की ओर से जारी यह पहला सार्वजनिक बयान है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान रश्दी पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान न्यूजर्सी के हादी मतार (24) ने चाकू से हमला कर दिया था।लेखक को किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ लिखने के 30 साल से अधिक समय बाद तक इस्लामी चरमपंथियों से मौत की धमकियों मिल रही हैं।ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रुहोल्ला ख़ामेनेई ने उन्हें मार डालने की मांग करते हुए एक फतवा भी जारी किया था।

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सलमान रश्दी पर शुक्रवार के हमले को लेकर किसी को भी तेहरान के खिलाफ आरोप लगाने का अधिकार नहीं है. ईरान ने ये भी कहा कि केवल वह और उनके समर्थक दुनिया के मुसलमानों को बदनाम करने के लिए फटकार और निंदा के पात्र हैं। रश्दी पर हुए हमले को लेकर मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ने धर्म के खिलाफ रश्दी के अपमान को उचित नहीं ठहराया। उनके 1988 के उपन्यास "द सैटेनिक वर्सेज" को कुछ मुसलमानों द्वारा ईशनिंदा के अंश के रूप में देखा जाता है।

न्यूज ब्रीफिंग में बताया कनानी ने बताया, "सलमान रश्दी पर हमले के संबंध में हम अपने और उनके समर्थकों के अलावा किसी और को निंदा और निंदा के योग्य नहीं मानते हैं। इस संबंध में किसी को भी ईरान पर आरोप लगाने का अधिकार नहीं है।" दुनिया भर के लेखकों और राजनेताओं ने हमले की निंदा की है। उनके एजेंट ने रॉयटर्स को बताया कि रश्दी को गंभीर चोटें आई थीं, जिसमें उनके हाथ की नस और उनके लिवर पर घाव शामिल हैं, और उनकी एक आंख जाने की संभावना है।

रश्दी पर शुक्रवार को हुए हमले के बाद ईरान की ओर से जारी यह पहला सार्वजनिक बयान है। ईरान हालांकि देश की 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद के वर्षों में असंतुष्टों को निशाना बनाने के लिए विदेशों में इस तरह के अभियानों को अंजाम देने से इनकार करता रहा है, लेकिन कई अभियोजकों और पश्चिमी सरकारों ने तेहरान को इस तरह के हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि रुशदी (75) पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान न्यूजर्सी के हादी मतार (24) ने चाकू से हमला कर दिया था। 

अमेरिकी अधिकारियों ने इसे 'लक्षित, बिना किसी उकसावे के और एक साजिश के तहत किया गया' हमला बताया है। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रुहोल्ला खामेनेई ने उन्हें मार डालने की मांग करते हुए एक फतवा भी जारी किया था। एक ईरानी फाउंडेशन ने लेखक के लिए 30 लाख डॉलर से अधिक का इनाम घोषित कर रखा है। कनानी ने कहा कि ईरान के पास "अमेरिकी मीडिया में आ रही खबरों के अलावा इस संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं है।" कनानी ने कहा कि पश्चिम का "हमलावर के कृत्यों की निंदा करते हुए इस्लामी मान्यताओं के अपमान करने वाले के कृत्यों का महिमामंडन करना...यह एक विरोधाभासी रवैया है।"

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :Salman RushdieIranNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO