लाइव न्यूज़ :

Iran Protests: ईरान में हिंसक प्रदर्शन में मौतों का सिलसिला जारी, अब तक 2571 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 09:40 IST

Iran Protests: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'मदद रास्ते में है', क्योंकि मरने वालों की संख्या हजारों में पहुंच गई है और चिंता है कि तेहरान विरोध प्रदर्शन से जुड़ी पहली फांसी दे सकता है, जो इरफ़ान सुल्तानी की होगी।

Open in App

Iran Protests:  ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,571 हो गई है। अमेरिका की एक मानवाधिकार संस्था ने बुधवार को यह जानकारी दी। अमेरिका की मानवाधिकार संस्था ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी’ ने ये आंकड़े बताए हैं। यह एजेंसी हाल के वर्षों में हुई हिंसक घटनाओं के दौरान सटीक

जानकारी देने के लिए जानी जाती रही है और ईरान में मौजूद अपने समर्थकों के जरिए सूचनाओं का सत्यापन करती है। संस्था ने कहा कि मरने वालों में 2,403 प्रदर्शनकारी हैं और 147 सरकारी कर्मी हैं।

संस्था ने बताया कि मारे गए लोगों में 12 बच्चे और नौ आम नागरिक भी शामिल हैं जो प्रदर्शनों में शामिल नहीं थे। संस्था ने बताया कि 18,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ईरान में प्रदर्शन के कारण इंटरनेट बंद है जिससे स्थिति का सटीक आकलन करने में मुश्किल हो रही है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) मृतकों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है। ईरान की सरकार ने भी हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं दी है। प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों की यह संख्या ईरान में अब प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या से कहीं अधिक है।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाHuman Rights Commission
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

विश्वसरकार के विरोध प्रदर्शनकारियों को फांसी की सजा, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में आज सरेआम दी जा सकती है फांसी

कारोबारपैक्स सिलिका में भारत को शामिल करने में देरी क्यों?

विश्वईरान के साथ ट्रेड पर डोनाल्ड ट्रंप के 25% टैरिफ का भारत पर क्या होगा असर? ईरान का बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है इंडिया

विश्वईरान में कुछ बड़ा कर सकता है अमेरिका, अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

विश्वडरने का नहीं, मजबूत होने का वक्त!

विश्वIran Protests: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान बातचीत के लिए राजी है

विश्व'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, भारत-पाक भी जंग की ओर बढ़ रहे थे...', डोनाल्ड ट्रंप का एक ओर बयान

विश्वट्रंप का दावा, धमकी के बाद बातचीत के लिए तैयार ईरान, प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 544 हुई