लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: जब एवरेस्ट विजेता एडमंड हिलेरी ने ब्रिटेन की महारानी का न्योता ठुकरा गरीबों के साथ मनाया जश्न

By भारती द्विवेदी | Published: July 20, 2018 8:34 AM

29 मई 1953 को न्यूजीलैंड के पर्वतरोही एडमंड और नेपाल तेनजिंग शेरपा ने अपनी पहली ही कोशिश में ही एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी कर ली थी।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाले पहले शख्स 'सर' एडमंड हिलेरी। जिन्होंने 29 मई 1953 को न्यूजीलैंड के पर्वतरोही एडमंड और नेपाल तेनजिंग शेरपा ने अपनी पहली ही कोशिश में ही एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी कर ली थी। जबकि उनदोनों से पहले कईयों ने इस कारनामा को सच करने को कोशिश की थी लेकिन असफल रहे थे। उनके नाम के आगे लगा 'सर' उन्हें उपाधि के तौर पर दुनिया से मिला था। एवरेस्ट फतह करने जैसा कारनामा कर दिखाने के बाद उन्होंने ये सम्मान मिलना लाजिमी था। 20 जुलाई को 'सर 'एडमंड हिलेरी का जन्म होता है, तो आइए हम उनके बारे में आपको कुछ रोचक जानकारी बता देते हैं।

- एडमंड हिलेरी का जन्म 20 जुलाई 1919 को न्यूजीलैंड में हुआ था। हिलेरी बचपन से ही वो बेहद ही शर्मिले स्वभाव के थे। 

-  दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एडमंड हिलेरी ने बतौर पायलट भी काम किया था। लेकिन बाद में उनकी पहचान पर्वतारोही के रूप में बनी।

- दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान हिलेरी के साथ नेपाल के तेनजिंग शेरपा थे। 

- एवरेस्ट के अलावा उन्होंने हिमालय की दास चोटी और कई चोटियों पर चढ़ाई की थी।

- साल 1953 में वो लुस मेरी रोस के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उनदोनों का एक बेटा था। 1975 में उनकी बीवी और बेटे की काठमांडू में एक हवाई हादसे में मौत हो गई थी। 

- 1989 में उन्होंने अपने एक दिवंगत पर्वतारोही पीटर मुलग्र्यू की विधवा जेन से दूसरी शादी की थी। उनके दो बेटे है पीटर और साराह।

- वर्ष 2003 में अपनी सफलता की 50 वीं वर्षगांठ पर उन्होंने ब्रिटेन की महारानी के निमंत्रण को ठुकरा कर अपनी सफलता का जश्न गरीब नेपाली शेरपाओं के साथ मनाया। 

- एडमंड के बेटे पीटर हिलेरी दो बार एवरेस्ट फतह कर चुके चुके हैं। साल 1990 में वे पहली बार एडमंड के साथ एवरेस्ट पर पहुंचे थे। ये कारनामा कर दिखाने वाले वो पिता-पुत्र की पहली जोड़ी बने।

- 'सर' हिलेरी की फोटो न्यूज़ीलैंड के 5 डॉलर के नोट पर भी अंकित है। साथ ही वहां के कई स्कूल और संगठनों का नाम उनके नाम के ऊपर रखा गया है।

- हिलेरी ने अपना पूरा जीवन कुंभू ग्लेशियर के पास रहने वाले नेपाली शेरपाओं की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनके इस योगदान को देखते हुए साल 2003 में उन्हें नेपाल की मानद् नागरिकता प्रदान की गई थी। 

- 11 जनवरी 2008 में 88 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। उनके निधन के बाद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री हेलन क्लार्क ने रेडियो पर दुख जताते हुए देश के लिए बहुत बड़ा घाटा बताया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलसर एडमंड हिलेरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Vicky Kaushal: 'मेड फॉर ईच अदर' हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, इन मौकों पर झलका कपल का प्यार; देखें फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीVicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड में डेब्यू करते ही चमका सितारा तो आज इंडस्ट्री पर कर रहे राज, जानिए विक्की कौशल कैसे बनें सुपरस्टार

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Madhuri Dixit: बर्थडे गर्ल माधुरी के लिए काजोल ने लिखी खास बात, रेणुका शहाणे, मलाइका समेत इन सेलेब्स ने एक्ट्रेस को किया विश

बॉलीवुड चुस्कीMadhuri Dixit Birthday Special: बॉलीवुड में इन गानों पर आइकॉनिक डांस से 'धक-धक गर्ल' बनीं माधुरी दीक्षित, आज भी लोगों के बीच कम नहीं हुआ क्रेज; देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnushka Sharma Birthday Special: इन मौकों पर अनुष्का शर्मा ने दिखाया अपना हॉट लुक, फोटोज देख कायल हो जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्वChina lending rate: कर्ज को सस्ता नहीं किया, विनिर्माण और रियल एस्टेट में बुरा हाल!, चीनी केंद्रीय बैंक ने की घोषणा

विश्वIsrael Hamas War: इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध कैबिनेट भंग की, लड़ाई जारी

विश्वखालिस्तानी आतंकी पन्नू हत्या की साजिश रचने का आरोपी निखिल गुप्ता का हुआ प्रत्यर्पण, चेक रिपब्लिक से लाए गए अमेरिका: रिपोर्ट

विश्वPakistan: ईद-उल-अजहा से पहले टमाटर की कीमतें 200 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचीं, हाहाकार मचा

विश्वक्या जस्टिन ट्रूडो 2025 में G7 के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करेंगे? कनाडाई पीएम ने दिया यह जवाब