लाइव न्यूज़ :

Indonesia Ferry Fire: बीच समुद्र में लगी आग, सैकड़ों लोग सवार, 284 यात्रियों और चालक दल को बचाया, 5 की मौत, देखिए हॉरर वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 21:24 IST

Indonesia Ferry Fire: नौसेना के तीन जहाजों को मौके पर भेज दिया गया है और अब तक 284 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को निकाला जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकेएम बार्सिलोना 5 नामक जहाज तालौद से उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो की ओर जा रहा था।कुछ लोगों को बचाया, जो अशांत पानी में बहकर पास के द्वीपों की ओर जा रहे थे। हम अभी भी लोगों को सुरक्षित रूप से निकालने पर ध्यान दे रहे हैं।

Indonesia Ferry Fire:इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास समुद्र में सैकड़ों लोगों को ले जा रहे एक जहाज में रविवार को आग लग गई, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस यात्री जहाज में सवार 280 से अधिक लोगों को बचाया गया तथा और लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। इंडोनेशियाई फ्लीट कमांड के कमांडर वाइस एडमिरल डेनिह हेंड्राटा ने बताया कि केएम बार्सिलोना 5 नामक जहाज तालौद से उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो की ओर जा रहा था, तभी तालिसे के पास इसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि नौसेना के तीन जहाजों को मौके पर भेज दिया गया है और अब तक 284 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को निकाला जा चुका है।

  

हेंड्राटा ने बताया कि बचाव अभियान में स्थानीय मछुआरों की भी मदद ली गई, जिन्होंने कुछ लोगों को बचाया, जो अशांत पानी में बहकर पास के द्वीपों की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने एक गर्भवती महिला सहित पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। अधिकारी के अनुसार, अभी तक यह नहीं पता चला है कि इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं तथा जहाज पर सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सटीक संख्या भी उपलब्ध नहीं है। हेंड्राटा ने कहा, ‘‘हम अभी भी लोगों को सुरक्षित रूप से निकालने पर ध्यान दे रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में यात्री जहाज में आग लगने के बाद समुद्र में कूदते हुए नजर आ रहे हैं और उनमें से अधिकतर ने लाइफ जैकेट पहनी हुई हैं। जहाज में भीषण आग लग गई है और धुएं का काला गुबार निकलता हुआ नजर आ रहा है।

टॅग्स :इंडोनेशियाअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल