लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत वैश्विक साझेदारों के साथ काम कर रहा:जयशंकर

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:48 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत, अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों खासकर अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है। 'आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरे' विषय पर बैठक के बाद जयशंकर ने यह बात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। तालिबान के नियंत्रण से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, '' इस समय हमारे लिए तात्कालिक मुद्दा, वास्तव में हमारे नागरिकों की वतन वापसी है। यह भारत के संदर्भ में है तथा अन्य देशों की अपनी चिंताएं हैं।'' जयशंकर ने कहा, '' हम इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं, मुख्य रूप से अमेरिका के साथ क्योंकि वे हवाई अड्डे को नियंत्रित कर रहे हैं।'' जयशंकर ने कहा कि उन्होंने फ्रांस के विदेश मंत्री को धन्यवाद दिया था क्योंकि फ्रांस कुछ भारतीयों को अफगानिस्तान से पेरिस वापस ले गया था। उन्होंने कहा, '' मुझे लगता है कि ऐसा करना सही था। हालांकि, व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखें तो, अफगान लोगों के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंध हैं और मुझे लगता है कि ये संबंध हमारे विचारों का मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे।''अफगानिस्तान की स्थिति और लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा सीमा पार आतंकवाद को बढ़ाने के लिए स्थिति का लाभ उठाने को लेकर पीटीआई-भाषा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में, जयशंकर ने कहा कि दुर्भाग्य से, भारत के पास सीमा पार आतंकवाद से जुड़ा लंबा अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत