लाइव न्यूज़ :

भारत अगले 20 साल में बांग्लादेश और उससे आगे भी परिवहन संपर्क बढ़ाना चाहता है : जयशंकर

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:43 IST

Open in App

अनिसुर रहमान

ढाका, चार मार्च विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अगले 20 साल के भीतर बांग्लादेश और उससे आगे भी परिवहन संपर्क को विकसित करने का इच्छुक है ताकि क्षेत्र के भू-आर्थिक हालात को बदला जा सके।

जयशंकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बांग्लादेश की आगामी यात्रा की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को एक दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री इस महीने बांग्लादेश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ और बांग्लादेश-भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर यहां आने वाले हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच परिवहन संपर्क क्षेत्र का नक्शा बदल सकता है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमेन के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘50 साल (भारत-बांग्लादेश संबंधों) पूरे हो चुके हैं। अब अगले 20 साल के बारे में सोचें। मैं कहूंगा कि सबसे ज्यादा परिवहन संपर्क पर विचार करें। मैं परिवहन संपर्क को (हमारे संबंधों के) बड़े लक्ष्य के रूप में चुनूंगा।’’

मोमेन के साथ विस्तृत चर्चा के बाद जयशंकर ने कहा कि भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के लिए प्राथमिकता और पूरब की ओर स्थित देशों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने वाली ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ में प्रासंगिक है।

उन्होंने परिवहन संपर्क के संदर्भ में द्विपक्षीय संबंधों (भारत-बांग्लादेश) के बीच तीसरे देश, संभवत: जापान, को शामिल करने की भी बात कि क्योंकि भारत और बांग्लादेश दोनों के संबंध जापान के साथ ‘‘बहुत अच्छे’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जापान (क्षेत्र में) बंगाल की खाड़ी में परिवहन संपर्क विकसित करने की परियोजना से जुड़ा हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बता सकता हूं कि पूरे क्षेत्र का भू-आर्थिक नक्शा बदल जाएगा और बंगाल की खाड़ी बिलुकल अलग नजर आएगी।’’

जयशंकर ने कहा कि भारत के दृष्टिकोण से लोगों के साथ संबंधों, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति से जुड़े मामले परिवहन संपर्क बेहतर होने के साथ ही अच्छे हो जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें लोगों के बीच रिश्तों पर आधारित संबंध रखने चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उससे हमारे सहयोग को और बल मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत